Tax बचाना है तो आपके लिए जन्नत हैं ये 17 देश, नहीं देना होगा एक रुपया
Hindi

Tax बचाना है तो आपके लिए जन्नत हैं ये 17 देश, नहीं देना होगा एक रुपया

Hindi

दुनिया के 17 देशों में शामिल हैं UAE, बहामास

जानें दुनिया के 17 देशों के बारे में जहां कोई पर्सनल इनकम टैक्स नहीं है, जिनमें UAE, बहामास, केमैन आइलैंड्स शामिल हैं। ये देश माईग्रेंट और इंटरपेन्योर के लिए आकर्षक बनाते हैं।

Image credits: iSTOCK
Hindi

1. एंटीगुआ और बारबुडा

यह द्वीप देश शून्य आयकर के साथ-साथ संपत्ति और विरासत टैक्स में छूट प्रदान करता है। यहां की IBC कंपनियों को 50 साल की टैक्स छूट मिलती है, जो इसे एक मेन टैक्स शेल्टर बनाता है।
 

Image credits: iSTOCK
Hindi

2. सेंट किट्स और नेविस

यहां निवासियों को आय, लाभांश, रॉयल्टी या ब्याज पर कोई कर नहीं देना होता। यह देश $250,000+ के निवेश पर नागरिकता और 150+ देशों में वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा भी प्रदान करता है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

3. बहरीन

बहरीन में कोई व्यक्तिगत आयकर नहीं है और केवल तेल और गैस क्षेत्र पर कॉर्पोरेट कर लगाया जाता है। इसके साथ ही, यहां निवेश द्वारा निवास का विकल्प भी उपलब्ध है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

4. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

UAE टैक्स-फ्री नीतियों के लिए प्रसिद्ध है, जहां पर्सनल इनकम, कैपिटल गेन और प्रापर्टी टैक्स नहीं लगते। कंपनियों के लिए केवल AED 375,000 से अधिक इनकम पर 9% कॉर्पोरेट टैक्स लगता है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

5. बहामास

बहामास में कोई व्यक्तिगत आय या कॉर्पोरेट कर नहीं है, केवल 3% टर्नओवर कर है। $750,000+ निवेश के साथ निवास प्राप्त किया जा सकता है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

6. बरमूडा

बरमूडा में भी कोई आय या मूल्य वर्धित कर नहीं है। यहां का कॉर्पोरेट कर शेयर पूंजी स्तरों पर आधारित है और संपत्ति कर वार्षिक किराये के मूल्य पर आधारित है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

7. केमैन आइलैंड्स

केमैन आइलैंड्स भी शून्य आय, कॉर्पोरेट और मूल्य वर्धित कर के लिए जाना जाता है। यह एक प्रमुख कर आश्रय स्थल है, जहां $2.4+ मिलियन निवेश के साथ निवास प्राप्त किया जा सकता है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

8. वानुअतु

वानुअतु में व्यक्तिगत आय, विरासत, पूंजीगत लाभ और पूंजी निर्यात पर कोई कर नहीं है। $130,000+ निवेश के साथ यहां नागरिकता भी प्राप्त की जा सकती है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

9. मोनाको

यूरोप का अभिजात वर्ग का खेल का मैदान माना जाने वाला मोनाको शून्य संपत्ति कर के साथ €1+ मिलियन निवेश पर निवास की सुविधा प्रदान करता है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

10. सऊदी अरब

सऊदी अरब में कोई आय या पूंजीगत लाभ कर नहीं है। यहां 20% कॉर्पोरेट टैक्स और तेल आय पर 50-85% कर लगाया जाता है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

11. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स

यहां कोई आय, पूंजीगत लाभ, या रोके गए कर नहीं हैं। हालांकि, निवेश द्वारा निवास और नागरिकता का कोई विकल्प नहीं है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

12. तुर्क और कैकोस द्वीप

तुर्क और कैकोस द्वीप में भी जीरो इनकम, पूंजीगत लाभ, संपत्ति, विरासत या कॉर्पोरेट मुनाफे पर टैक्स नहीं लगता है। यह द्वीप अमेरिकी डॉलर का यूज करता है। राजनीतिक स्थिरता मिलती हैं।

Image credits: iSTOCK
Hindi

13. ब्रुनेई

ब्रुनेई में 18.5% कॉर्पोरेट टैक्स के अलावा कोई वैट या अन्य कर नहीं है। हालांकि, यहां निवेश द्वारा निवास और नागरिकता प्राप्त नहीं की जा सकती है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

14. कुवैत

कुवैत का 15% कॉर्पोरेट टैक्स और मूल्य-वर्धित या संपत्ति करों की अनुपस्थिति इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

15. कतर

कतर 10% कॉर्पोरेट टैक्स लगाता है और कोई वैट या संपत्ति कर नहीं लगाता है। यहां निवेश द्वारा निवास या नागरिकता प्राप्त नहीं की जा सकती है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

16. सोमालिया

सोमालिया, जो वर्तमान में संघर्षों के कारण असुरक्षित है, भी एक टैक्स-फ्री वातावरण प्रदान करता है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

17. पश्चिमी सहारा

पश्चिमी सहारा, एक विवादित क्षेत्र, भी कर-मुक्त है, लेकिन यह रहने के लिए असुरक्षित माना जाता है।

 

 

Image credits: iSTOCK
Hindi

इन्वेस्टमेंट से पहले जांच करना जरूरी

ये 17 देश टैक्स बेनीफिट और इन्वेस्ट के अवसरों के कारण ग्लोबल इन्वेस्टर्स और प्रवासियों के लिए आदर्श हैं। हालांकि, इनमें से कुछ अनसिक्योर हो सकते हैं। निवेश से पहले जांच जरूरी है।

Image credits: iSTOCK

ICSI GK Quiz: 50,000 तक के कैस प्राइज जीतने का मौका, रजिस्ट्रेशन शुरू

BSNL 4G सिम कार्ड को कैसे एक्टिवेट करें? जानिए पूरा प्रॉसेस

स्वतंत्रता दिवस पर 1,578 में बुक करें 31 अक्टूबर तक के फ्लाइट टिकट

लेटेस्ट ऑफरः इस इंडिपेंडेंस डे OnePlus स्मार्टफोन पर पाएं शानदार छूट!