जानिए आज दिनांक 28 अप्रैल(रविवार) का आपका भविष्य

By Anjani UpadhyayFirst Published Apr 28, 2019, 10:53 AM IST
Highlights

भारतीय ज्योतिष शास्त्र की मान्यता पूरी दुनिया में है। हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक भविष्यफल का विशेष कॉलम, जो कि होरा शास्त्र के नजरिए से प्रतिदिन की कार्य योजना बनाने में आपकी मदद करेगा।

आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

                    मेष - विवाह संबंधित चर्चा में भाग लेने का मौका मिलेगा,  चेोट लगने का खतरा है सावधान रहें 

                   वृष - खान-पान में कुछ परेशानी हो सकती है,  रक्त विकार की आशंका है सावधान रहें 

                   मिथुन - प्रभाव बढ़ेगा,  किसी विशिष्ट व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है, स्री सुख रहेगा 

                   

कर्क -  दूर की यात्रा से बचें, कष्ट हो सकता है, बच्चों से प्रसन्नता मिलेगी 

                 

सिंह – आग से खतरा हो सकता है, छाती में कष्ट होने की आशंका है। 

                 

कन्या – तकनीकी ज्ञान से लाभ होने की संभावना है, मन में कुछ उदासीनता  बनी रह सकती है। 

                 

तुला – पिता या बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है, धन लाभ होगा, रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। 

                 

वृश्चिक – गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, उनकी सक्रियता बड़ सकती है, धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। 

                 

धनु – स्त्री से विवाद हो सकता है, पैर में कुछ कष्ट होने की आशंका है, मन में शांति बनी रहेगी। 

                 

मकर – पूर्वाभास को जाग्रत रखें, आने वाली समस्याओं की पहले से जानकारी प्राप्त करके उसके समाधान में सफलता पाएंगे, विवाद से बचें। 

                 

कुंभ- स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी, सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी, प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। 

                 

मीन- सुखद यात्रा का योग बन रहा है, दूरस्थ देशों की यात्रा हो सकती है, ईश्वर भक्ति में मन लगा रहेगा, साहस बढ़ेगा। 

click me!