जानिए आज दिनांक 24 अप्रैल(बुधवार) का आपका भविष्य

By Anjani UpadhyayFirst Published Apr 24, 2019, 8:43 AM IST
Highlights

भारतीय ज्योतिष शास्त्र की मान्यता पूरी दुनिया में है। हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक भविष्यफल का विशेष कॉलम, जो कि होरा शास्त्र के नजरिए से प्रतिदिन की कार्य योजना बनाने में आपकी मदद करेगा।

आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

              मेष- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। 

              वृष- भक्ति में मन नहीं लगेगा, क्रोध की अधिकता के घर का वातावरण खराब होने की आशंका है। 

              मिथुन- सिर पर किसी काम का बोझ नहीं उठाएं, अधिकारियों की अनुकूलता से लाभ मिलने की आशा है। 

            कर्क- हड्डियों में किसी तरह की पीड़ा होने की आशंका है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

             सिंह- भाग्य का साथ मिलेगा, कुछ नए तरह के काम होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। 

             कन्या- सुख में किसी तरह की कमी आ सकती है, स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है, लाभ होने की संभावना है। 

             तुला- किसी कार्य की योजना बनेगी, काम पूरा होने से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। 

             वृश्चिक- घर के कामों में धन खर्च होगा, प्रभाव में वृद्धि होगी और संतान से सुख की भी प्राप्ति होगी।

              धनु- अनचाहे लोगों से संपर्क बढ़ेगा, किंतु स्वयं को नियंत्रण में रखें और सावदान रहें। 

                मकर- दूर की यात्रा का योग बन रहा है, स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है, शान्त रहना लाभदायक साबित होगा। 

             कुंभ- माता को किसी तरह का कष्ट होने की आशंका है, विद्या बुद्धि में रुकावट आने का दुर्योग बन रहा है। 

              मीन- पिता से लाभ होने का सुखद योग बन रहा है, माता से शुभ संदेश प्राप्त हो सकते हैं। 

click me!