क्या कहता है आज दिनांक 11 अप्रैल(गुरुवार) का आपका भविष्य

Published : Apr 11, 2019, 10:36 AM IST
क्या कहता है आज दिनांक 11 अप्रैल(गुरुवार) का आपका भविष्य

सार

भारतीय ज्योतिष शास्त्र की मान्यता पूरी दुनिया में है। हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक भविष्यफल का विशेष कॉलम। जो कि होरा शास्त्र के नजरिए से आपको प्रतिदिन के कार्यों में मदद करेगा। 

आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

               मेष- धर्म में अभिरुचि रहेगी किन्तु व्यवधान भी आएंगे


              वृष- वर्चस्व की वृद्धि के साथ मित्रों से कुछ अनबन की स्थिति भी बन सकती है। 


            मिथुन- यदि लेखक हैं तो मन लेखन में आज नहीं लगेगा, किसी अनजाने भय से मन अशांत रह सकता है। 


               कर्क- कुछ शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, कमर और सिर में कुछ कष्ट हो सकता है। 


             सिंह- कम भोजन करें, खान पान में नियंत्रण बनाए रखे, स्त्रीसुख मिलेगा। 


                 कन्या- भाग्य साथ देगा, वाणी अकाट्य रहेगी, प्रभाव बढ़ेगा। 


                  तुला- दुर्घटना से बचें, बुद्धि के स्थान पर विवेक से काम लेना बेहतर होगा। 


               वृश्चिक- धन की क्षति हो सकती है, वाहन दुर्घटना की आशंका है। 


               धनु- कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं, शत्रुओं का पराभव होगा। 


                  मकर- खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें, अनावश्यक यात्रा होने का योग बन रहा है। 


                 कुंभ- स्त्री से विवाद से बचें, दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। 


                    मीन- पिता से अनबन हो सकती है, पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 
 

PREV

Recommended Stories

Raksha Bandhan 2023: क्यों मनाया जाता है भाई-बहन का त्यौहार, क्या है इसका महत्व ? जानें
दैनिक राशिफल: जानें आज का राशिफल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा