क्या कहता है आज दिनांक 16 अप्रैल(मंगलवार) का आपका भविष्य

Published : Apr 16, 2019, 11:19 AM IST
क्या कहता है आज दिनांक 16 अप्रैल(मंगलवार) का आपका भविष्य

सार

भारतीय ज्योतिष शास्त्र की मान्यता पूरी दुनिया में है। हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक भविष्यफल का विशेष कॉलम, जो कि होरा शास्त्र के नजरिए से प्रतिदिन की कार्य योजना बनाने में आपकी मदद करेगा।   

आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

              मेष- भाग्य का प्रभाव उत्तम रहेगा, खर्च की अधिकता से बचें। 

                वृष- सिर में दर्द हो सकता है, धन संचय करने का अवसर प्राप्त होगा। 

               मिथुन- मन में अशांति बनी रहेगी, घरेलू विवाद हो सकते हैं, धर्म में अभिरुचि बढ़ेगी। 

              कर्क- गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, बुद्धि निर्मल रहेगी, सन्तान को सुख की प्राप्ति होगी। 

             सिंह- शीतज्वर से परेशानी हो सकती है, बाहरी संबंध मजबूत होने के योग बन रहे हैं। 

                कन्या- बांए जबड़े में उपर के दांतों में कष्ट हो सकता है, पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। 

              तुला- आय प्रभाव में वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, पुराने स्वजनों से मुलाकात होगी। 

            वृश्चिक- पिता को ज्वर से कष्ट होने की आशंका है, भाग्य की प्रतिकूलता से कष्ट होगा, क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। 

              धनु- जीवन में कुछ नया होने का योग घटित हो रहा है। सन्तान सुख उत्तम रहेगा। 

                 मकर- किसी तरह के विवाद या दुर्घटना से सतर्क रहें, विद्या में किसी तरह की रुकावट का योग बन रहा है। 

              कुंभ- मन की चंचलता पर नियंत्रण बनाकर रखें, लेखकों को नियंत्रित हो कर कार्य करने की आवश्यकता है। 

              मीन- शीत या जुकाम से कोई कष्ट हो सकता है, माता पिता या अधिकारी से अनबन हो सकती है। 

PREV

Recommended Stories

Raksha Bandhan 2023: क्यों मनाया जाता है भाई-बहन का त्यौहार, क्या है इसका महत्व ? जानें
दैनिक राशिफल: जानें आज का राशिफल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा