mynation_hindi

क्या कहता है आज दिनांक 19 अप्रैल(शुक्रवार) का आपका भविष्य

Published : Apr 19, 2019, 07:56 AM IST
क्या कहता है आज दिनांक 19 अप्रैल(शुक्रवार) का आपका भविष्य

सार

भारतीय ज्योतिष शास्त्र की मान्यता पूरी दुनिया में है। हम आपके लिए लेकर आए हैं दैनिक भविष्यफल का विशेष कॉलम, जो कि होरा शास्त्र के नजरिए से प्रतिदिन की कार्य योजना बनाने में आपकी मदद करेगा।   

आपका भविष्यफल बता रहे हैं। विश्वप्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर के प्रमुख साधक पं. अंजनी कुमार उपाध्याय। जिन्होंने काशी के विख्यात संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से फलित ज्योतिषाचार्य, सिद्धांत ज्योतिषाचार्य और योग तंत्राचार्य की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है।

 

मेष- कुछ अरसे से रुके हुए काम पूरे होंगे, मन प्रसन्न होगा। 

वृष- जमीन या संपत्ति के विवाद में वांछित लाभ प्राप्त होने का योग बन रहा है। 

मिथुन- आपराधिक कार्यों तथा अपराधियों से बचने की कोशिश करें, किसी तरह की चोट लगने की आशंका है सावधान रहें। 

कर्क- बच्चों से आशातीत खुशी का समाचार प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। 

सिंह- मित्रों के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं, स्थान लाभ का योग घटित हो रहा है। 

कन्या- सागर दर्शन का योग बन रहा है, रत्नों की खरीदारी हो सकती है। 

तुला-स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, कुछ अनबन हो सकती है, स्त्री का साथ मिल सकता है। 

वृश्चिक- स्त्री पर व्यय हो सकता है, भाग्य की कमजोरी से मन अशांत हो सकता है। 

धनु- किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भागीदारी हो सकती है, लोगों का सान्निध्य प्राप्त होने से मन प्रसन्न हो सकता है। 

मकर-  घर की सजावट का सामान खरीद सकते हैं, घर से संबंधित कुछ कार्य होने संभव हैं। 

कुंभ- धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं, धन लाभ और खर्च दोनों होने के योग बन रहे हैं। 

मीन- शीत का प्रकोप हो सकता है बचकर रहें, पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। 

PREV

Recommended Stories

Raksha Bandhan 2023: क्यों मनाया जाता है भाई-बहन का त्यौहार, क्या है इसका महत्व ? जानें
Raksha Bandhan 2023: क्यों मनाया जाता है भाई-बहन का त्यौहार, क्या है इसका महत्व ? जानें
दैनिक राशिफल: जानें आज का राशिफल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा
दैनिक राशिफल: जानें आज का राशिफल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा