कौन हैं भूपेश बघेल ? उम्र, परिवार, एजुकेशन, घर-कार, संपत्ति और पॉलिटिकल करियर जानें सबकुछ

By rohan salodkarFirst Published Aug 25, 2023, 2:44 PM IST
Highlights

Bhupesh Baghel Profile: भूपेश बघेल वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं। भूपेश बघेल एक जनप्रिय नेता हैं। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मैदान में इनकी दावेदारी को बेहद मजबूत माना जा रहा है। भूपेश बघेल की संपत्ति, एजुकेशन, करियर, फैमली समेत इनके जीवन से जुड़ी अबतक की महत्वपूर्ण और रोचक बाते जानने के लिए आगे पढ़ें।

छत्तीसगढ़. भूपेश बघेल वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं। राज्य में कांग्रेस की वापसी करने के पीछे तो बहुत से लोगों का नाम है लेकिन इनमें सबसे खास हैं भूपेश बघेल। 23 अगस्त 1961 को एक किसान परिवार में जन्में भूपेश बघेल ने 1980 के दशक की शुरुआत में अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की थी।

भूपेश बघेल कौन हैं ? फिजिकल स्टेटस (Who is Bhupesh Baghel)

पेशा- राजनीतिज्ञ

ऊंचाई (लगभग) सेंटीमीटर में- 173 सेमी
मीटर में- 1.73 मी
फुट इंच में- 5' 8''
वजन (लगभग) किलोग्राम में- 80 किलोग्राम
पाउंड में- 176 पाउंड
आंखों का रंग- काला
बालों का रंग- ग्रे

भूपेश बघेल का पॉलिटिकल करियर कैसा है ? (Bhupesh baghel political career)

राजनीतिक गुरु - दिवंगत चंदूलाल चंद्राकर।

राजनीतिक दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी)।

राजनीतिक यात्रा
1985 - भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) में शामिल हुए।
1990 - दुर्ग जिले में भारतीय भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने और 1994 तक सेवा दी।

1993 - मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए पहली बार पाटन सीट से विधायक बने।

1994 - बघेल मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने और एक वर्ष तक सेवा दी।

1998 - मध्य प्रदेश विधान सभा के लिए पाटन सीट से पुनः निर्वाचित हुए और दूसरी बार सरकार में मंत्री का पद संभाला। तब दिग्विजय सिंह की सरकार में लोक शिकायत विभाग के मंत्री बने।

1999 - दिग्विजय सिंह की सरकार में ही दिसंबर में परिवहन मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया।

2000 - जनवरी में मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष नियुक्त किए गए और जब छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया, तो बघेल राजस्व, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग और राहत कार्य के पहले मंत्री बने और 2003 तक बने रहे।

2003 - पाटन निर्वाचन क्षेत्र से छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य बने और 2008 तक विपक्ष के उपनेता रहे।

2004 - दुर्ग लोकसभा से संसदीय चुनाव के लिए उम्मीदवार बने।
 
2009 - रायपुर लोकसभा से संसदीय चुनाव के लिए उम्मीदवार रहे।

2014 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने।

भूपेश बघेल के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी कौन हैं - रमन सिंह (भाजपा)

भूपेश् बघेल का जन्म कब हुआ ?
जन्म तिथि - 23 अगस्त 1961 (बुधवार)
आयु - (2023 तक) 62 वर्ष

भूपेश बघेल का जन्म स्थान कहां है ?
जन्मस्थान - दुर्ग, मध्य प्रदेश, भारत (अब छत्तीसगढ़ में)
राशि - कन्या
राष्ट्रीयता - भारतीय
गृहनगर - दुर्ग, छत्तीसगढ़

कितने पढ़े-लिखे हैं भूपेश बघेल ? (Bhupesh baghel educational qualification)
स्कूल - एच.एस.स्कूल मरार पाटन दुर्ग से हायर सेकेंडरी वर्ष 1978 में
कॉलेज/विश्वविद्यालय - पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन- पोस्ट ग्रेजुएशन

भूपेश बघेल की जाति क्या है ?
धर्म - हिंदू धर्म
जाति - कुर्मी छत्रिय
पता - मानसरोवर आवासीय परिसर, भिलाई 3, तहसील - पाटन, जिला –दुर्ग

भूपेश बघेल को किन चीजों का शौक है ?
शौक - पढ़ना, लिखना, संगीत सुनना

भूपेश बघेल किन वजहों से रहे चर्चा में
विवाद - अक्टूबर 2017 में उनका नाम सेक्स सीडी मामले में आया था। उन्हें छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत की आपत्तिजनक फुटेज वाली फर्जी सेक्स सीडी बांटने का दोषी पाया गया, सीबीआई ने बघेल को दोषी पाया और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

भूपेश बघेल के परिवार में कौन-कौन हैं ? (Bhupesh baghel family)
फैमली/रिलेशनशिप
पिता - नंद कुमार बघेल (किसान)
माता- बिन्देश्वरी बघेल
वैवाहिक स्थिति- विवाहित
पत्नी- मुक्तेश्वरी बघेल
बच्चे- 4
एक बेटा, तीन बेटियां
बेटा - चैतन्य बिट्टू
बेटियां - स्मीता बघेल, दीप्ती बघेल, दिव्या बघेल

भूपेश बघेल के फेवरेट नेता कौन हैं ?
पसंदीदा राजनीतिज्ञ - इंदिरा गांधी

कितनी संपत्ति के मालिक हैं भूपेश बघेल ? (Bhupesh baghel net worth)

भूपेश बघेल की संपत्ति (2018 के हलफनामा के अनुसार)
कुल चल/ अचल संपत्ति - 23,05,26,171 रुपये (23 करोड़ 5 लाख 26 हजार एक सौ एकहतर रुपये)
चल संपत्ति - 1,46,67,061 रुपये
अचल संपत्ति - 21,58,59,110 रुपये
2018 के नामांकन तक भूपेश बघेल और उनकी पत्नी के पास कुल 11,18,073 रुपये कैश था। 
बैंक में फिक्स डिपोजिट - कुल 37,96,879 रुपये। 
बांड, डिबेंचर, शेयर- 47,45,359 रुपये।
ज्वेलरी - 15 लाख

कितनी कार और जमीन के मालिक हैं भूपेश बघेल ?
कार- भूपेश बघेल और उनकी पत्नी के नाम 4 गड़ियां हैं। जिनकी कुल कीमत 32,19,205 रुपये बताई गई थी।
खेतिहर भूमि- 19,84,40,490 मूल्य की भूमि है।
पत्नी के नाम से गैर खेती योग्य भूमि - 9,18,620 मूल्य की।
आवसीय इमारत - 1,65,00,000 रुपये की।
लोन- 2018 तक नामांकन दाखिल करने तक 58,32,02 रुपये की।

तेजी से बढ़ी संपत्ति – 2017 में भूपेश बघेल के पास 8 करोड़ की संपत्ति थी जो 2018 में चुनाव के लिए हलफनामा भरने तक बढ़ कर 23 करोड़ से ज्यादा हो गई।

भूपेश बघेल से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स क्या हैं ?

  • 1993 से वे छत्तीसगढ़ के मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के संरक्षक रहे हैं।
  • वह कई वर्षों से न्यूनतम खर्च में विवाह को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन करते आ रहे हैं।
  • भूपेश बघेल ने राज्य में राशन कार्ड में कटौती का मुद्दा, किसानों की धान खरीदी और बोनस का मुद्दा, नसबंदी का विरोध और चिट फंड कंपनियों के पीड़ितों के साथ खड़े दिखे। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस को आंदोलन के लिए सड़क पर उतार दिया। सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया।
  • बघेल 2018 में राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे।
  • 2018 के चुनाव में उमेश बघेल का एक नया चेहरा देखने को मिला जिसने राज्य में कांग्रेस की दावेदारी को सबसे मजबूत बनाया।
  • भूपेश बघेल ने 21 जुलाई 2020 को छत्तीसगढ़ सरकार के नेतृत्व में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण और शहरी स्तरों पर लोगों को नए रोजगार, पशु पालन, गो पालन, और गौ संरक्षण का सीधे-सीधे लाभ देने के लिए गोधन न्याय योजना की शुरुआत की
  • गोधन न्याय योजना के तहत पशुधन मालिकों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 21.88 करोड़ का भुगतान किया गया।
  • उनकी पत्नी, मुक्तेश्वर बघेल, प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ नरेंद्र देव की बेटी हैं और आध्यात्मिक नेता स्वामी आत्मानंद की भतीजी हैं
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के ऊपर दुर्ग के पूर्व एल्डरमैन प्रतीक उमरे के द्वारा 'कॉमनमैन भूपेश बघेल' नाम की पुस्तक लिखी गयी है, जिसमें उनके जीवन को रेखांकित किया गया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - माना जा रहा है कि भूपेश बघेल इस बार फिर से राज्य के सीएम बनेंगे। जनता के बीच लोकप्रिय नेता के रूप में पहचान बना चुके भूपेश बघेल एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने के दावेदारों में सबसे आगे हैं।

click me!