mynation_hindi

कौन हैं नतालिया फादेव? हमास का खात्मा करने युद्ध के मैदान में उतरी इजराइली मॉडल, जानिए

Anita Tanvi |  
Published : Oct 13, 2023, 05:26 PM IST
कौन हैं नतालिया फादेव? हमास का खात्मा करने युद्ध के मैदान में उतरी इजराइली मॉडल, जानिए

सार

Who Is Natalia Fadeev: इजराइल की पॉपुलर कॉस्प्ले मॉडल में से एक नतालिया फादेव आर्मी ज्वाइन कर हमास के खिलाफ जंग में उतर चुकी हैं। बता दें कि हमास ने इजराइल में रहने वाले लोगों पर भारी तबाही मचाई है। नतालिया इजराइली सरकार की भर्ती नीति के तहत सैन्य ड्यूटी पर हैं जिसके तहत 24 महीने तक सेना में सेवा करना जरूरी है। जानें नतालिया फादेव के बारे में...

Who Is Natalia Fadeev: नतालिया फादेव प्रसिद्ध इजराइली कॉस्प्ले मॉडल में से एक हैं। हाल ही में वह गाजा पट्टी में हमास संघर्ष से निपटने के लिए इजराइल रक्षा बल में शामिल हुई हैं। नतालिया फादेव अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक युद्ध सैनिक के रूप में पोस्ट करती हैं। उन्होंने कहा है कि सेना में शामिल होने के पीछे का कारण यह है कि देश में इस समय जो कुछ हो रहा है, उससे उन्हें नींद नहीं आ रही है। वह जीवित बचे लोगों के दर्द से खुद को जोड़ रही हैं। उनके अनुसार ये कहानियां नरसंहार से बचे लोगों की तरह ही हैं। उनकी हालिया पोस्ट में उन्होंने लिखा है यह युद्ध नहीं है, यह मानवता के खिलाफ अपराध है। जानें नतालिया फादेव के बारे में...

नतालिया फादेव कौन हैं ?

असली नामनतालिया फादेव
मंच का नामगन वेफू
उपनामनतालिया
जन्मतिथि1999
उम्र 2023 में25 साल
जन्म स्थानजॉर्जिया
भाषाएंहिब्रू
धर्मयहूदी
राशितुला

नतालिया फादेव की पसंद के बारे में जानें 

  • पसंदीदा मेल सिंगर- ओमर एडम, इदान रायचेल और इवरी लिडर
  • पसंदीदा फीमेल सिंगर- नोआ किरेल, नेट्टा बरजिलाई और निनेट तैयब
  • पसंदीदा एक्टर- लियोर अशकेनाजी, लियोर रेज और एलोन अबुटबुल
  • पसंदीदा एक्ट्रेस- गैल गैडोट, नताली पोर्टमैन और अलोना टैल
  • पसंदीदा मेल टिकटॉक स्टार- जेमी ओलिवर और रिक स्टीन
  • पसंदीदा फीमेल टिकटॉक स्टार- लेयान का, अल्मा सियोन और स्काई ब्रि
  • पसंदीदा रंग- काला और गुलाबी
  • पसंदीदा भोजन- इतालवी व्यंजन
  • शौक- मॉडलिंग
  • शिक्षा- ग्रेजुएट

नतालिया फादेव सेना में क्यों शामिल हुईं?
7 अक्टूबर से हमास ने हमला बोल दिया था जिससे इजराइल में रहने वाले लोगों पर भारी तबाही मच रही है। हमास फिलिस्तीनी इस्लामिक आंदोलन है। ये हमला गाजा से इजरायल के खिलाफ है। नतालिया फादेव प्रसिद्ध सोशल मीडिया मॉडल में से एक हैं। अपने हालिया पोस्ट में उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह स्पष्ट कर दिया था कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहने वाली हैं क्योंकि वह अपने राष्ट्र के पक्ष में एक अहम कार्य पर हैं। उन्होंने दर्शकों से दुआएं मांगी थीं, क्योंकि वह रिजर्व ड्यूटी के लिए यूनिट में शामिल हुई थीं।

बेहद खूबसूरत हैं नतालिया फादेव, 776K फॉलोअर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नतालिया बेहद पॉपुलर हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके 776K फॉलोअर्स हैं। वह एक फेमस टिकटॉक स्टार और एंटरप्रन्योर भी हैं। वह आमतौर पर बार्बी शैली या एनीमे कैरेक्टर्स में सजी-धजी अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उनकी कई पोस्ट में चाकू, बंदूक जैसे हथियार देखे जा सकते हैं। वह इस जरूरत की घड़ी में अपने देश की सेवा करना चाहती थीं।

सोशल पोस्ट कर लोगों को किया भावुक

उन्होंने अपने एक नोट में इस समय इजरायली स्थानीय आबादी की स्थिति का जिक्र कर सभी को भावुक कर दिया था। उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ दर्शकों का सामना करने वाली एंटरटेनर मात्र नहीं उससे कहीं अधिक हैं जो देश सेवा के लिए जान दे सकती हैं। अब जब वह लोगों के सामने आयेंगी तो उन्हें एक डेडिकेटेड वुमन सोल्जर भी कहा जाएगा। हाल ही में उनके पोस्ट लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। नतालिया फादेव को लोग इजरायली फैंटेसी गर्ल और गन वेफू के नाम से भी जानते हैं।

PREV

Recommended Stories

सिर्फ एक पेंट से कम होगी भीषण गर्मी? सफेद छतों का सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप!
सारा तेंदुलकर के पास है ये डिग्री, बाॅलीवुड डेब्यू को लेकर ये है प्लान