पहले दुखी फिर खुश हुई दुल्हन

पहले दुखी फिर खुश हुई दुल्हन

Published : Nov 28, 2018, 04:14 PM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में पहली बार मतदान करने बूथ केंद्र पर पहुंची नई नवेली दुल्हन को सूची में से नाम गायब होने के चलते पहले तो निराश होकर वापस लौटना पड़ा, लेकिन बाद में बीएलओ शाइन परवीन ने मतदाता सूची में उसका नाम ढूंढ निकाला और दुल्हन को फोन कर वापस बुलाया गया और फिर नई नवेली दुल्हन ने खुशी-खुशी मतदान किया। 

बैतूल के किदवई वार्ड निवासी जहाबिया बोहरा का विवाह मुंबई में हुआ है और ससुराल जाने के पूर्व वह पहली बार मतदान करने के लिए बूथ क्रमांक 67 पर पहुंची, लेकिन जहाबिया के पास वोटर आईडी कार्ड तो था, लेकिन वोटर लिस्ट से उसका नाम गायब होने के चलते दुल्हन मतदान करने से वंचित हो गई और उसे निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

 लेकिन बीएलओ की सक्रियता के चलते निराश होकर लौटी दुल्हन पुन: मतदान केंद्र पर पहुंची और मतदान में हिस्सा लिया।