छत्तीसगढ़ में करीबी मुकाबला, भाजपा के सत्ता में लौटने की संभावना ज्यादा

By Team MyNationFirst Published Dec 7, 2018, 6:31 PM IST
Highlights

विभिन्न एक्जिट पोलों के मुताबिक रमन सिंह को 42 से 48 सीटें मिल सकती हैं जो सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े (46) के आसपास हैं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 12 नवंबर को चुनाव हुए थे।

छत्तीसगढ़ में दो चरण में हुए चुनाव के बाद एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। ज्यादातर न्यूज चैनलों द्वारा कराए गए सर्वे में मुकाबला कांटे का बताया जा रहा है लेकिन राज्य में रमन सिंह फिर सत्ता में वापसी करते नजर आ रहे हैं। विभिन्न एक्जिट पोलों के मुताबिक रमन सिंह को 42 से 48 सीटें मिल सकती हैं जो सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़े (46) के आसपास हैं। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 12 नवंबर को चुनाव हुए थे। वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ। इस बार राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस और अजीत जोगी की पार्टी जकांछ के बीच है। अजीत जोगी के साथ मायावती ने राज्य में गठबंधन किया है। हालांकि इंडिया टूडे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बना रही है और उसे 55 से 65 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि भाजपा को 21 से 31 सीटें मिलने की संभावना है।

राज्य में एक्जिट पोल के नतीजों में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा है। भाजपा सरकार बनाने का दावा करती आ रही थी और वह पिछले पंद्रह साल से राज्य की सत्ता पर काबिज है। लेकिन इन चुनाव में कांग्रेस को नुकसान बसपा और जकांछ ने पहुंचाया है। जोगी कांग्रेस के दिग्गज हुआ करते थे, लेकिन दो साल पहले पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस चुनाव में जोगी की पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन किया था। पिछले चुनाव में बसपा का एक विधायक चुनाव जीतने में कामयाब रहा। छत्तीसगढ़ देश का 26वां राज्य है। इसका प्राचीन समय में नाम दक्षिण कौशल भी था। दक्षिण कौशल में छत्तीस गढ़ समाहित थे। जिसके कारण इसका नाम छत्तीसगढ़ पढ़ा। राज्य में 16 जिले नक्सल से प्रभावित हैं। इनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जशपुर, कांकेर, कोरिया, महासमुंद, गरियाबंद, सरगुजा, धमतरी, बालोद, सुकमा, कोंडागांव व बलरामपुर का नाम शामिल है।

अगर देखा जाए तो राज्य 5 हिस्सों में बंटा है और बिलासपुर सबसे बड़ा क्षेत्र है जहां पर 24 विधानसभा की सीटें हैं। बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा, कोरबा, रामपुर, कटघोरा, पाली, तानाखारा, मुंगेली, लोरमी, तखतपुर, मस्तुरी, कोटा, मरवाही (रायगढ़, जिला), लाइलुंगा, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, जाजंगीर, चापां (जांजगीर चांपा जिला), अकलतरा, पामगढ़, जैजयपुर, चंद्रपुर, सक्ती। दूसरा हिस्सा रायपुर है। यहां पर 20 सीटें हैं। रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, रायपुर ग्रामीण, रायपुर पश्चिम, धरसींवा, अभनपुर, आरंग, महासमुंद, खल्लारी, बसपा, सराईपाली, बलौदाबाजार, भाटापारा, कसडोल, बिलाईगढ़, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी। जबकि दुर्ग क्षेत्र में विधानसभा की बीस सीटें हैं। दुर्ग भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण, पाटन, राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, संजारी बालोद, गुंडेरदेही, डौंडीलोहारा, बेमेतरा, नवागढ़, साजा, कवर्धा, पंडरिया। इसके साथ ही सरगुजा में 14 सीटें हैं। भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, अंबिकापुर, सीतापुर, लुंड्रा, रामानुजगंज, समरी, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, जशपुर (जिला जशपुर), कुनकुरी, पत्थलगांव। जबकि बस्तर में 12 विधानसभा की सीटें हैं और इसमें नारायणपुर, केशकाल, कोंडागांव, जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, कोंटा, बीजापुर, कांकेर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर। राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं।

एक्जिट पोल 2018
पार्टी                  टाइम्स नाउ       इंडिया टीवी        जीन्यूज    इंडिया टुडे   रिपब्लिक
भाजपा-              46                  42-50               46         21-31         42
कांग्रेस-               35                  32-38               35          55-65        43
बसपा-जकांछ-     07                   6-8                   07          4-8           05
 

click me!