Madhya Pradesh

कांग्रेसियों भाजपाइयों में संघर्ष

Team MyNation  | Published: Nov 28, 2018, 5:26 PM IST

मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान धार जिले में गुलमोहर कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 
दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मामला नियंत्रण से बाहर जाता हुआ देखकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों कार्यकर्ताओं सहित छह और लोगों को हिरासत में लिया। 
हालात इतने बिगड़ गए थे कि  एसपी और जिलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां फिलहाल स्थिति सामान्य है।