Madhya Pradesh
Team MyNation | Published: Dec 3, 2018, 6:25 PM IST
मध्य प्रदेश में मतदान के बाद से कांग्रेसी नेताओं को नींद में भी ईवीएम से छेड़छाड़ के सपने आ रहे हैं।
रायसेन जिला मुख्यालय पर ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए बनाये गए स्ट्रांग रूम में LED टीवी और सीसीटीवी कैमरे लाइट नही होने के कारण करीब आधे घंटे के लिये शाम 6 बजे बन्द हो गए। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद भोजपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी रायसेन पहुंचे, और उन्होंने एसपी जगत सिंह के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया ।