तेलंगाना विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंदी केसीआर और जना रेड्डी में हैं कई समानताएं

By Team MyNationFirst Published Nov 28, 2018, 6:19 PM IST
Highlights

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख चंद्रशेखर राव और कांग्रेस नेता के जना रेड्डी अलग-अलग पार्टियों से हैं और दोनों के नाम में एकरुपता के साथ साथ दोनों का रिकॉर्ड असाधारण रुप से एक जैसा है।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख चंद्रशेखर राव और कांग्रेस नेता के जना रेड्डी अलग-अलग पार्टियों से हैं और दोनों के नाम में एकरुपता के साथ साथ दोनों का रिकॉर्ड असाधारण रुप से एक जैसा है।  दोनों संयुक्त आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए सात बार चुने गए हैं। राज्य में कोई अन्य राजनेता दोनों दिग्गजों की टक्कर में नहीं है।
दोनों के बीच एकमात्र अंतर यह है कि जना रेड्डी ने लगातार  सात बार चुने ही नहीं गए, बल्कि उन्होंने पांच बार अपना कार्यकाल पूरा भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी चुनाव नागार्जुन सागर निर्वाचन क्षेत्र से जीते हैं।

दूसरी ओर केसीआर ने  पांच से कम बार अपना कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने सिद्धिपेट क्षेत्र से छह बार और गजवेल से एक बार जीता हासिल की।

इन समानताओं के अलावा, दोनों नेताओं ने टीडीपी के टिकट पर अपनी विधायक सीटें जीतीं। बाद में, दोनों दूसरी पार्टियों में चले गए।

रेड्डी ने 1978 में जनता पार्टी की तरफ से अपना पहला चुनाव लड़ा था। इसमें उनकी हार हुई थी। लेकिन बाद में 1983 में उन्हें पहली सफलता मिली। केसीआर पहली बार सिद्दीपेट से 1985 में जीते थे। तब से उन्होंने कभी कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारा है।

दोनों नेता 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी आठवीं जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

click me!