mynation_hindi

मध्य प्रदेश में मतदान की तैयारियां पूरी

Published : Nov 27, 2018, 04:31 PM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होने हैं। पुलिस से लेकर प्रशासन तक सभी कल होने वाले मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है। 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होने हैं। पुलिस से लेकर प्रशासन तक सभी कल होने वाले मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है। 

मध्यप्रदेश इस बार विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए 65 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए हैं। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण इलाकों में इसबार ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस प्रशासन के मुताबिक इस बार दस हजार से ज्यादा बूथ संवेदनशील हैं। जहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। 

उपरोक्त वीडियो इंदौर के नेहरु स्टेडियम की हैं। जहां सरकारी कर्मचारियों को चुनाव सामग्री का वितरण किया जा रहा है।