सूर्य का राशि परिवर्तन ला रहा है कई राशियों के लिए खुशी की खबर

First Published Feb 13, 2020, 6:41 AM IST

सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इसके कारण कई राशियों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। हालांकि सूर्य को ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य आत्मा, पिता, पूर्वज, उच्च सरकारी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। सूर्य के प्रभाव से ही कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है वहीं अगर सूर्य कमजोर हो तो शासन सत्ता से हानि, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। जानिएं किन राशियों को सूर्य के परिवर्तन से लाभ होगा। 

मेष राशि : सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है और इस राशि के जातकों को शासन सत्ता से लाभ मिलेगा। मेष राशि के जातकों की आय में इजाफा होगा और ऊर्जा का संचार होगा। किसी पुराने विवाद से राहत मिलेगी।
undefined
वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मान सम्मान मिलेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। वरिष्ठ अफसरों और सहयोगियों से लाभ मिलेगा।
undefined
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को सूर्य के इस राशि परिवर्तन से आत्म विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और धन का लाभ होगा। नया वाहन, मकान और मूल्यवान वस्तु की खरीद कर सकते हैं। वहीं मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
undefined
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन औसत होगा। हालांकि इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। वहीं आपके लिए इस दौरान साजिशें हो सकती हैं। कोई साजिश कर पुराना राज खोल सकता है। जिसका असर आपकी छवि पर पड़ सकता है और इससे सामाजिक प्रतिष्ठता धूमिल हो सकती है।
undefined
सिंह राशि : सूर्य के राशि परिवर्तन का असल सिंह के राशि के जातकों पर भी पड़ेगा और इसका नकारात्मक असर सिंह राशि के जातकों में देखने को मिलेगा। सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य, व्यक्तित्व और दांपत्य जीवन पर इस परिवर्तन का असर देखा जा सकता है। खर्च बढ़ेंगे।
undefined
कन्या राशि : सूर्य का राशि का परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। कन्या राशि को ये परिवर्तन आर्थिक स्थिति रूप से मजबूत करेगा। हालांकि स्वास्थ्य मध्यम स्तर का रहेगा।
undefined
तुला राशि : तुला राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिला जुला असर लाने वाला है। इस दौरान शासन पक्ष से लाभ मिल सकता है तो छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में मनमुटाव हो सकता है।
undefined
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन हालांकि कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर लेकर आएगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
undefined
धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन इन्हें समाज में मान सम्मान दिलाएगा। भाग्य उदय होगा और पिछले कई दिनों से जिन कार्यों में रूकावत आ रही है। वह सफल होंगे।
undefined
मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन आर्थिक तौर पर लाभ दे रहा है। रूका हुआ धन मिलेगा। घऱ परिवार में आंनद रहेगा।
undefined
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों में सूर्य के राशि परिवर्तन का असर उनसे स्वभाव में देखने को मिलेगा। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और इसके कारण रूके हुए काम बनेंगे।
undefined
मीन : मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन नए अवसर लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी और विरोधियों को परास्त करेंगे। हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
undefined
click me!