सप्ताहिक राशिफल:जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका राशिफल। सप्ताहिक राशिफल (03-08 फरवरी) आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

आचार्य जिज्ञासु जी इस सप्ताह यानी 3 फरवरी से 8 फरवरी तक का राशिफल बता रहे हैं। आचार्य जिज्ञासु का कहना है कि इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए यात्रा के अच्छे योग हैं तो कुछ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सावधानी बरतनी पड़ेगी। ज्यादातर राशियों के लिए सप्ताह शुभ है।

Know how your horoscope will be this week. Weekly Horoscope (03-08 February) by Acharya jigyasu
मेष। मेष राशि के जातक इस सप्ताह खुश रहेंगे। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। हालांकि इस सप्ताह परिवार और संबंधियों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। लेकिन आपके लिए सलाह है कि इस सप्ताह वाणी में संशम रखें।
Know how your horoscope will be this week. Weekly Horoscope (03-08 February) by Acharya jigyasu
वृष। वृष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रह सकता है। अगर आपने अपनी वाणी में नियंत्रण रखा तो आप कई तरह के विवादों से बच जाएंगे। लिहाजा आपको आत्मसंयत की जरूरत है। क्रोध कम करें। कार्य क्षेत्र में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
मिथुन। मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा जाने वाला है। इस सप्ताह आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जीवन सुखमय रहेगा। वहीं नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। लेकिन कुल मिलाकर ये सप्ताह आपके लिए अच्छा जाने वाला है।
कर्क। कर्क राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा सकता है। ये मध्यम सप्ताह रहेगा। वाणी में नियंत्रण रखें किसी भी वाद विवाद से दूर रहे हैं। मीठे खानपान में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। लेकिन जिन जातकों को मधुमेह की बीमारी है तो वह मीठे का इस्तेमाल कम करें। क्योंकि इससे आपको स्वास्थ्य में नुकसान हो सकता है।
सिंह। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह आत्मविश्वास कम हो सकता है। शिक्षा से जुड़े और शैक्षिक कार्यों को परिणाम अच्छे मिलेंगे वहीं नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जिसका आपको नौकरी में फायदा होगा। वहीं स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कन्या। कन्या राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। खासतौर से स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। जिसके कारण आप तनाव में रहेंगे।
तुला। तुला राशि के जातकों को लिए ये सप्ताह काफी अच्छा है। इस सप्ताह जहां आत्म विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी वहीं पारिवारिक रूप से आप खुश रहेंगे। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
वृश्चिक। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पारिवारिक तौर पर थोड़ी दिक्कतें आ सकती है। धैर्य कम होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
धनु। धनु राशि के जातकों लिए ये सप्ताह खुशी से भरा रहेगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं समाज और परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर। मकर राशि के लिए ये सप्ताह मिला जुला हो सकता है। मकर राशि के जातकों केआत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ। कुंभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। ग्रहों के स्थिति के अनुसार स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। घर के लोगों का साथ मिलेगा।
मीन। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धैर्य को बनाए रखना होगा। उनकी वाणी सौम्यता रहेगी। जिसके कारण बिगड़े काम भी बनेंगे। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।
vuukle one pixel image
click me!