जानें आज 24 फरवरी (सोमवार) का राशिफल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

आज ज्यादातर राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर हैं। मेष राशि कर जातकों के लिए नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। जानें अन्य राशियों का 24 फरवरी (सोमवार) का राशिफल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

Know the horoscope of 24 February (Monday) by Acharya Jigyasu ji
मेष। मेष राशि के जातकों के लिए आज नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है और साथ ही उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र का विस्तार की संभावना देखी जा रही है।
Know the horoscope of 24 February (Monday) by Acharya Jigyasu ji
वृषभ। वृषभ राशि के जातकों की नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मिथुन। मिथुन राशि के जातकों का आज नौकरी में अफसरों से वाद विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें।
कर्क। कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत है। कार्यक्षेत्र को लेकर कर्क राशि के जातक परेशान रहेंगे।
सिंह। सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है और यात्रा का योग भी बन रहा है।
कन्या। कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में परिवर्तन ला सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
तुला। तुला राशि के जातकों को आज किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है और इसके कारण कारोबार में मदद मिल सकती है।
वृश्चिक। वृश्चिक राशि के जातकों की वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। जिसके कारण रिश्तों में उतार चढ़ाव देखा जा सकता है।
धनु। धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। धन का आगमन होगा।
मकर। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।
कुंभ। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिनआत्मविश्वास में कमी लाएगा वहीं भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।
मीन। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत है। खर्च अधिकता रहेगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
vuukle one pixel image
click me!