आज 7 अप्रैल( मंगलवार) का राशिफल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

मीन राशि के जातकों को आज वाणी में नियंत्रण रखने की जरूरत है वहीं कर्क राशि सिंह राशि के जातकों को उपहार मिल सकते हैं। जानें आज अन्य राशियों का हाल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

know today horoscope on April 7 (Tuesday) by Acharya ji
मेष। मेष राशि के जातकों का आज दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आप एक नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो अभी सही समय नहीं है। कोरोना की स्थिति ठीक होने तक इंतजार करना बेहतर होगा। सूर्य देव को प्रणाम करें, उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।
know today horoscope on April 7 (Tuesday) by Acharya ji
वृषभ। वृषभ राशि के जातक आज आप उर्जावान महसूस करेंगे। नई चीजों को जानने की उत्सुकता मन में बनेगी। भगवान शिव के मंत्र का जाप करें। जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि। मिथुन राशि के जातक परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। कुछ गंभीर मुद्दों पर परिवार के साथ बात करें। बिना सोचे-समझे आज कोई बड़ा फैसला न लें।
कर्क। कर्क राशि के जातकों को हर चीज में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी से बात करते समय अपनी वाणी में संयम रखें। कुछ आदतों में सुधार करने से आपका दिन बेहतर होगा। श्री गणेश की आरती करें, दिन अच्छा रहेगा।
सिंह। सिंह के जातकों आज अपनी वाणी में संयम रखें। आपको अपनी वित्तीय स्थिति पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। आपको पिता का उचित सहयोग मिलेगा।
कन्या। कन्या राशि के जातकों के आज सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सुबह उठकर धरती मां को नमस्कार करें, पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा।
तुला। तुला राशि के जातकों का दिन आज अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल भी रहेंगे। चावल के कुछ दानों को पानी में मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें, परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
वृश्चिक। वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। मिश्री भगवान को अर्पित करें, इससे रिश्ते में मधुरता आएगी।
धनु। धनु राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, आपको जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
मकर। मकर राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव से बचने के लिए आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक संबंध बेहतर बने रहेंगे। सूर्य देव के मंत्र का जाप करें -ओम नमो भास्कराय नमः का 11 बार जाप करें।
कुंभ राशि। कुंभ राशि के जातकों को कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ भगवान की आरती करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
मीन राशि। मीन राशि के जातक आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।चंदन का तिलक करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।
vuukle one pixel image
click me!