आज इन चार राशियों पर रहेगी बजरंग बली की कृपा: बनाएंगे बिगड़े काम, जानें आज 1 फरवरी (शनिवार) को राशिफल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

First Published Feb 1, 2020, 7:44 AM IST

ज्योतिष के मुताबिक चार राशियों के लिए आज है बजरंग बली के दर्शन करना शुभ है , ताकि बिगड़े हुए काम बनें और वाद विवाद की स्थित में आप धैर्य से शत्रुओं पर विजय हासिल कर सकें। कर्क, तुला, धनु और मीन राशि आज शनिवार के दिन बजरंग बली के दर्शन करें। ग्रहों की स्थिति के मुताबिक राहु मिथुन राशि, मंगल वृश्चिक राशि में हैं। वहीं केतु और गुरु धनु राशि में विचरण कर रहे हैं।

मेष-मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। जीवन में उत्साह होगा और तरक्की के दरवाजे खुलेंगे। चंचलता पर नियंत्रण रखें। भगवान शिव के दर्शन करें महादेव कल्याण करेंगे।
undefined
वृषभ-वृष राशि के जातक आज बेकार के पचड़ों में उलझ सकते हैं। इससे एक तरफ ऊर्जा बर्बाद होगी वहीं समय भी। लिहाजा ऐसी स्थिति से निपटने के लिए इनसे दूर रहे हैं। मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
undefined
मिथुन-मिथुन राशि के जातकों को आज सत्ता पक्ष से मदद मिली सकती है। ये ही हो सकता है कि आपको आज रूके हुए धन की प्राप्ति हो। आय के नवीन स्रोत बन सकते हैं
undefined
कर्क-कर्क राशि के लिए आज रोजगार से जुड़ी कोई खबर आ सकती है। अगर किसी कानून पचड़े में पड़े हुए हैं तो इससे आज निकल सकते हैं। गुस्से से बचें।
undefined
सिंह-सिंह राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। क्योंकि पूर्व की स्थितियों से आप उबर रहे हैं। कोई ऐसा काम होगा। जो आपके कर्मों से ज्यादा भाग्य से होगा। मान सम्मान के प्रति सचेत रहे हैं।
undefined
कन्या-कन्या राशि के जातकों को आज किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए। किसी काम को करने के लिए धैर्य की जरूरत है और उसके जरिए आप सफल हो सकते हैं। अगर जल्दबाजी की तो आपको नुकसान हो सकता है। बजरंग बली के दर्शन करेंगे।
undefined
तुला-तुला राशि के जातकों को आज रोजगार की दिशा में लाभ हो सकता है। वहीं जीवनसाथी से मधुरता ज्यादा होगी। हालांकि मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।
undefined
वृश्चिक-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर ये है कि आज इनके विरोधी परास्त होंगे। हालांकि गुस्स इन्हें नियंत्रण में रखना होगा।
undefined
धनु-धनु राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं में नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। इससे बचने के लिए वाणी में नियंत्रण रखें।
undefined
मकर-मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। मकर राशि के जातक भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। यही नहीं इनके जीवन में तरक्की हो रही है।
undefined
कुंभ-कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य के लिए थोड़ा संवेदनशील होना होगा। हालांकि ये इन्हें आज इनके पराक्रम से लाभ मिलेगा और सफलता भी। सुख सम्पदा में इन्हें आज लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन इनके लिए अच्छा है।
undefined
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज वाणी में नियंत्रण रखना जरूरी है। इसके लिए इन्हें भगवान हनुमान के दर्शन करने चाहिए। इससे इन्हें लाभ मिलेगा। आज कहीं पूंजी निवेश न करें। इससे नुकसान हो सकता है।
undefined
click me!