साप्ताहिक राशिफल: जानें 2 मार्च से 07 मार्च का भविष्य आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

First Published Mar 2, 2020, 5:44 AM IST

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। वहीं कर्क राशि के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। लेकिन सिंह राशि के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा साबित होने जा रहा है। जानें 2 मार्च से 07 मार्च का भविष्य आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा

मेष। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। वहीं मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी।संतान की ओर सुखद समाचार मिलेंगे। कुल मिलाकर से सप्ताह मध्यम रहेगी।
undefined
वृषभ। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्यों में असफलता के कारण निराशा व असंतोष रहेगी। लेकिन कुछ समय योग के लिए निकाले। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है।
undefined
मिथुन। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा और मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अफसरों के वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करें।
undefined
कर्क। कर्क राशि के जातकों को आशा के अनुरूप सफलला नहीं मिलेगी। जिसके कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। नौकरी में कठिनाइयां के साथ ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह स्थान परिवर्तन के योग भी हैं।
undefined
सिंह। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास भरा रहेगा और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति के कारण नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सिंह राशि के आय में इजाफा होगा।
undefined
कन्या। कन्या राशि का मन इस सप्ताह अशांत रहेगा और इसके कारण आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है और इसके कारण परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।
undefined
तुला। तुला राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन और भवन सुख में इजाफा हो सकता है। निवेश से फायदा रहेगा।
undefined
वृश्चिक। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह स्थान परिवर्तन के योग लग रहे हैं। मन अशांत रहेगा और धैर्य में कमी आ सकती है। वाणी में कठोरता के कारण करीबियों से मनमुटाव हो सकता है।
undefined
धनु। धनु राशि के जातकों पारिवारिक जीवन इस सप्ताह सुखमय रहेगा। लेकिन कुछ करीबियों से आपसी मनमुटाव भी हो सकता है। आपसी समझ से विवादों को सुलझाए। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
undefined
मकर। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में सफलता मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। इसके कारण चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
undefined
कुंभ। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कोध्र में नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे। मन में नकारात्मक विचारों आएंगे। इसके लिए भगवान शिव की पूजा करें। मन में शांति मिलेगी
undefined
मीन। मीन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा है। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। इस सप्ताह आय की स्थिति में सुधार होगा और खर्च बढ़ेंगे। निवेश के लिए अच्छा समय नहीं कहा जा सकता है।
undefined
click me!