साल 2024 में किस पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, किस पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़? जानें Shani Rashifal 2024 से

Manish Meharele |  
Published : Dec 15, 2023, 10:59 AM ISTUpdated : Dec 15, 2023, 11:12 AM IST

Shani Rashifal 2024: साल 2024 में किस राशि पर शनि की ढय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, साथ ही शनि की कृपा से कितनी राशि वालों को सफलता मिलेगी और कितनी राशि के लोग परेशान रहेंगे, ये हर कोई जानना चाहता है।   

PREV
113
साल 2024 में किस पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, किस पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़? जानें Shani Rashifal 2024 से
साल 2024 में किस पर शनि की ढैया और साढ़ेसाती?

धर्म ग्रंथों में शनिदेव को न्यायाधीश कहा गया है, यानी शनिदेव ही हर प्राणी को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करते हैं। यही कारण है कि शनि की ढय्या और साढ़ेसाती का नाम सुनते ही हर व्यक्ति के मन में डर पैदा हो जाता है। साल 2024 में किस राशि पर शनिदेव का कैसा असर होगा, ये हर कोई जानना चाहते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि की कृपा से इस साल कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है, वहीं कुछ राशि वालों की परेशानियां और भी बढ़ सकती है। आगे जानिए शनि राशिफल 2024…
 

213
शनि राशिफल 2024 मेष राशि (Shani Mesh Rashifal 2024)

साल 2024 में शनिदेव मेष राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेंगे। इस राशि वालों की सेहत में सुधार आएगा। नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। 30 जून से 15 नवंबर तक शनि वक्री रहेगा, इस दौरान दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। लेन-देन करते समय ध्यान रखें। 
 

313
शनि राशिफल 2024 वृषभ राशि (Shani Vrishbha Rashifal 2024)

साल 2024 में शनि की स्थिति इस राशि वालों के लिए मिला-जुला फल देने वाली रहेगी। इन्हें सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। ससुराल पक्ष से भी संपत्ति मिल सकती है। संतान के कारण मान-सम्मान में कमी आ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। रिस्की कामों से बचें, मशीनरी का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। 
 

413
शनि राशिफल 2024 मिथुन राशि (Shani Mithun Rashifal 2024)

मिथुन राशि वालों को साल 2024 में कईं बड़ी सफलताएं देखने को मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। पैसों की तंगी दूर होगी और बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। शनि के वक्रत्व काल में यानी 30 जून से 15 नवंबर तक लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। 
 

513
शनि राशिफल 2024 कर्क राशि (Shani Kark Rashifal 2024)

साल 2024 में कर्क राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा। इस राशि के लोगों को साल में कईं बार धन हानि का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में धोखा हो सकता है। समाज में अपमान का सामना करना पड़ेगा। मेहनत ज्यादा करने के बाद में फल उतना नहीं मिल पाएगा। साल के मध्य में वाहन दुर्घटना का योग बन रहा है। संपत्ति से जुड़े मामले अटक सकते हैं। पैसा अधिक खर्च होगा।
 

613
शनि राशिफल 2024 सिंह राशि (Shani Singh Rashifal 2024)

साल 2024 में शनिदेव की कृपा से सिंह राशि वालों को बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं। सेहत के दृष्टिकोण से ये साल फायदेमंद रहने वाला है। खर्च पर नियंत्रण पाने में सफल रहेंगे, जिसके चलते बजट ठीक-ठाक रहेगा। साल के मध्य में छोटी-मोटी परेशानियों का सामन करना पड़ेगा। किसी वजह से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। 
 

713
शनि राशिफल 2024 कन्या राशि (Shani Kanya Rashifal 2024)

साल 2024 में शनिदेव के प्रभाव से इस राशि के लोगों को राजनीति में बड़ा पद मिल सकता है। परिजन बिजनेस में आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बिना वजह विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। करीबी मित्र से जुड़ी बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।
 

813
शनि राशिफल 2024 तुला राशि (Shani Tula Rashifal 2024)

साल 2024 में इन्हें शनिदेव से मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। नौकरी और बिजनेस में कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी। संतान के कारण परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी ये साल ठीक नहीं कहा जा सकता। संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से आप परेशान हो सकते हैं। 
 

913
शनि राशिफल 2024 वृश्चिक राशि (Shani Vrischik Rashifal 2024)

साल 2024 में वृश्चिक राशि पर शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा। इस साल नौकरी और बिजनेस में भरपूर मेहनत करने के बाद भी कुछ नहीं मिलेगा। साल के मध्य में कोई अप्रिय घटना जैसे एक्सीडेंट या परिवार में किसी की मृत्यु हो सकती है। संतान के कारण भी तनाव की स्थिति बनेगी। जमा पूंजी खर्च होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दुश्मन आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। 
 

1013
शनि राशिफल 2024 धनु राशि (Shani Dhanu Rashifal 2024)

साल 2024 में शनिदेव की कृपा इस राशि वालों पर बनी रहेगी। इन्हें संपत्ति से फायदा होगा। लव लाइफ की खुशियां बढ़ सकती हैं। संतान से सुख मिलेगा और ससुराल पक्ष से सहयोग। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस-नौकरी में फायदे के योग बन रहे हैं। साल के बीच में छोटी-छोटी अड़चने आ सकती हैं। इस दौरान कुछ मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा।
 

1113
शनि राशिफल 2024 मकर राशि (Shani Makar Rashifal 2024)

साल 2024 में शनि की उतरती साढ़ेसाती इस राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेगी। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस में कोई बड़ी कामयाबी मिलेगी। ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में काफी फायदा पहुंचाएगा। शनि के वक्रत्व काल में यानी 30 जून से 15 नवंबर के बीच छोटी-मोटी परेशानी जरूर होगी। उस दौरान पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें।  
 

1213
शनि राशिफल 2024 कुंभ राशि (Shani Kumbh Rashifal 2024)

साल 2024 में पूरे समय शनिदेव इसी राशि में रहेंगे। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा जो परेशान करने वाला रहेगा। पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। धन हानि की स्थिति बनेगी। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी में टारगेट पूरे नहीं होंगे, जिसके कारण अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है। 
 

1313
शनि राशिफल 2024 मीन राशि (Shani Meen Rashifal 2024)

साल 2024 में मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण रहेगा। ये स्थिति बहुत ही परेशान करने वाली रहेगी। कोई बड़ी बीमारी परेशान कर सकती है। चोरी, धन हानि के योग भी इस साल बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। डिप्रेशन की स्थिति बन सकती है। 30 जून से 15 नवंबर के दौरान सेहत काफी खराब हो सकती है। शेयर बाजार में लगाया पैसा डूब सकता है।
 

Recommended Stories