सिर्फ डिहाइड्रेशन नहीं, पानी की कमी से महिलाओं को हो सकता है Urinary Tract Infection, किडनी को भी खतरा

Bhawana tripathi |  
Published : May 28, 2024, 07:11 PM ISTUpdated : May 28, 2024, 07:17 PM IST
सिर्फ डिहाइड्रेशन नहीं,  पानी की कमी से महिलाओं को हो सकता है Urinary Tract Infection, किडनी को भी खतरा

सार

Less Water Intake Cause UTI: देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पानी की कमी से लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या दिख रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी की कमी से महिलाओं को यूरीनरी ट्रेक इंफेक्शन (UTI) भी हो सकता है। 

हेल्थ डेस्क। जर्म्स या फिर बैक्टीरिया गरम वातावरण में आसानी से पनपते हैं। भीषण गर्मी के माहौल में इंफेक्शन का फैलना आम बात होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी की कमी के कारण महिलाओं के यूरीनरी ट्रेक में इंफेक्शन की समस्या आसानी से जन्म ले सकती है। मई और जून के महीने में गर्मी अपने चरम में होती है और ऐसे में शरीर में पानी की कमी का खतरा भी बना रहता है। जानिए कैसे शरीर में पानी की कमी महिलाओं में यूटीआई (Less Water Intake Cause UTI) को जन्म देती है। 

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं  को जल्दी होता है यूटीआई

यूरीनरी ट्रेक इंफेक्शन की समस्या पुरुषों और महिलाओं के यूरीनरी पार्ट में होती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में UTI चार गुना ज्यादा होती है। UTI इंफेक्शन ज्यादातर बैक्टीरिया के कारण फैलता है लेकिन कुछ केस में ये फंगस, वायरस के कारण भी फैलता है। संक्रमण के कारण किडनी, ब्लैडर, यूरेथ्रा, लोअर ट्रेक यूटीआई का भी खतरा रहता है। 

यूटीआई होने पर दिखते हैं ये लक्षण

यूटीआई की समस्या होने पर अक्सर महिलाओं को पता नहीं चल पाता है। कुछ लक्षण जैसे कि यूरिन पास करते समय दर्द महसूस होना, सफेद झाग जैसा यूरिन पास होना, बार-बार पेशाब करने की इच्छा, पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षण यूटीआई से जुड़े हो सकते हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो इंफेक्शन के कारण किडनी की हेल्थ पर बुरा असर पड़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बैक्टीरिया यूरीनरी ट्रेक में जाकर खुद की संख्या बढ़ाने लगते हैं और विभिन्न भागों में फैलने लगते हैं। 

यूरीनरी ट्रेक को रखना है हेल्दी तो पिएं पर्याप्त पानी

गर्म वातावरण में शरीर में तेजी से पानी की कमी शुरू हो जाती है। इस कारण से यूरिन ज्यादा पास नहीं हो पाता है। यूरीनरी ट्रेक में पहले से उपस्थित बैक्टीरिया यूरिन के माध्यम से बाहर नहीं निकलते हैं और इंफेक्शन फैलाते हैं। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी के साथ ही मौसमी फलों का सेवन, लिक्विड डाइट आदि का सेवन करें। ऐसा करने से बार-बार यूरिन पास होगी और बैक्टीरिया भी बाहर निकल जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: 'पुष्पा' में पुलिस बने इस एक्टर को हुई गंभीर बीमारी, 41 में लगा झटका

 

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?