Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान करें ये विधि-विधान, पूर्ण होंगी मनोकामनाएं...

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 06, 2024, 11:28 AM ISTUpdated : Mar 06, 2024, 11:44 AM IST
 Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि  की पूजा के दौरान करें ये विधि-विधान, पूर्ण होंगी मनोकामनाएं...

सार

भारत में 8 मार्च दिन शुक्रवार को महाशिवरात्री (Maha Shivratri 2024) का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भक्तजन उपवास रख भगवान शिव का सच्चे मन से ध्यान करते हैं। 

Maha Shivratri 2024:  महाशिवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार। इस त्यौहार को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है।महाशिवरात्रि  फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है। भारत में 8 मार्च दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस विशेष दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस शुभ दिन में भक्तजन उपवास रख भगवान का सच्चे मन से ध्यान करते हैं। आइए जानते हैं कि भारत में महाशिवरात्रि  पर्व कैसे मनाएं।

शुक्र प्रदोष के साथ महाशिवरात्रि का योग

8 मार्च को महाशिवरात्रि  के दिन ही शुक्र प्रदोष का व्रत भी पड़ रहा है। प्रदोष व्रत को हिंदुओं में मनोकामनाएं पूरा करने वाला व्रत कहा जाता है। माना जा रहा है कि इस बार महाशिवरात्रि  में शुभ संयोग हो रहा है। जातकों को इस लाभ मिलेगा। 

महाशिवरात्री पूजा विधि:  ऐसे करें महादेव का पूजन

भगवान शिव की पूजा की शुरुआत पंचामृत से स्नान कराकर करें। भगवान के ऊपर केसर युक्त जल अर्पण करें। साथ ही तिलक, भांग-धतूरा, गन्ने का रस, बेलपत्र, कमल गट्टे, भोग के लिए मिठाईयां आदि चढ़ाएं। प्रभू को हाथों से बने मिष्ठान का भोग भी लगा सकते हैं। भगवान की पूजा करते समय शिव पुराण का पाठ शुभ माना जाता है। चुंकि शुभ संयोग रात्रि के समय बन रहा है तो रात्रि जागरण कर भी भगवान की अराधना की जा सकती है।  

गंगाजल से करें भगवान शिव का अभिषेक

भगवान शंकर का अभिषेक सिर्फ जल से न करें। उसमें गंगाजल भी मिला लें। ऐसा करने से मन की अशांति दूर होती है। साथ ही भोलेनाथ की प्रिय भांग को दूध के साथ मिलाकर जरूर चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि भोले शंकर को भांग अति प्रिय है। सुख समृद्ध के लिए भगवान शंकर का अभिषेक गन्ने के रस से करें। मन में भगवान का स्मरण जीवन में आने वाले कष्टों को दूर करने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: भारत ही नहीं इन 5 देशों में होती है महादेव की पूजा ......
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?