Mahashivratri 2024: भारत ही नहीं इन 5 देशों में होती है महादेव की पूजा
lifestyle Mar 06 2024
Author: Anshika Tiwari Image Credits:Instagram
Hindi
भक्तों में महाशिवरात्रि का उत्साह
महाशिवरात्रि इस साल 8 मार्च को है। इस दिन प्रदोष व्रत भी है। ऐसे में शुभ योग बन रहा है। महाशिवरात्रि के दिन महादेव की विशेष पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Image credits: social media
Hindi
दुनियाभर में पूजे जाते हैं भगवान शिव
भारत हिंदू बहुल देश है लेकिन दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां पर भगवान शिव की पूजा की जाती है हालांकि वहां की प्रथाएं और नियम हमारे यहां से बिल्कुल अलग होते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
नेपाल
नेपाल में महादेव पूज्यनीय देव है। काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर फेमस मंदिरों में है। बताया जाता है इसे 5वीं शताब्दी में बनवाया गया था। दर्शन करने हर साल लाखों लोग आते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
कंबोडिया
कंबोडिया में दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जो शिव जी को समर्पित है। इसे 12वी शताब्दी में बनवाया। बताया जाता है बाद में कई आक्रमण हुए जिसके बाद ये बौद्ध मंदिर में बदल दिया गया।
Image credits: Getty
Hindi
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में शिव जी की पूजा होती है। ये लोग अनूठे ढंग से महादेव को पूजते हैं। भगवान शिव को यहां बतरा गुरू के नाम से जाना जाता है। जिसमें बौद्ध धर्म और जीवन के तत्व भी शामिल हैं।
Image credits: Getty
Hindi
मॉरीशस
मॉरीश में ग्रैंड बेसिन नाम की झील है। मान्यता है यहां के पुजारी को भगवान शिव सपनों में दिखाई दिए थे। जिसके बाद से झील को पवित्र माना जाने लगा। हिंदू आबादी के बीच ये जगह फेमस ह।
Image credits: Getty
Hindi
श्रीलंका
पड़ोसी देश श्रीलंका स्थित कोनेस्वरम मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह श्रीलंका के प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। माना जाता है इसे 5वीं शताब्दी में बनवाया गया था।