हिमाचल का हीरा है मंडी, समर वैकेशन में प्लान करें ट्रिप, जन्नत के नज़ारे मिलेंगे

Published : Jun 02, 2024, 04:26 PM IST
हिमाचल का  हीरा है मंडी, समर वैकेशन में प्लान करें ट्रिप, जन्नत के नज़ारे मिलेंगे

सार

भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन हैं। इन्हीं में एक है हिमाचल प्रदेश का मंडी हिल स्टेशन जो हिमाचल का सबसे बड़ा जिला कहा जाता है। मंडी कुदरती सुंदरता से भरपूर है जहां आपको पहाड़, देवदार के वृक्ष, झील और एडवेंचर के लिए ट्रैकिंग रैपलिंग माउंटेनिंग के मौके मिलते हैं।

ट्रैवल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है लेकिन आज हम जिस जगह के बारे में बात करने जा रहे हैं वह इन दिनों काफी चर्चा में है। यह जगह है मंडी जहां से अभिनेत्री कंगना रनौत ने बीजेपी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा है। मंडी हिमाचल की एक ऐसी जगह है जहां पर हर मौसम में टूरिस्ट मौजूद रहता है।  यहां की सुंदरता देखते ही बनती है।  मंडी हिमाचल का सबसे बड़ा जिला भी है। 

पराशर झील

समुद्र तट से 9000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद पराशर झील के चारों तरफ हरियाली है । यहां पहुंचकर ऐसा लगता है जैसे जन्नत की हसीन वादियों में पहुंच गए हों। पराशर झील तक पहुंचने के सभी रास्ते हरियाली से भरपूर मिलते हैं। नेचर लवर्स को पराशर झील हमेशा आकर्षित करती है। झील के आसपास की ठंडी हवाएं और प्रदूषण रहित वातावरण सैलानियों को यहां पूरे साल खींचता है।

बरोट वैली

बरोट वैली में आपको सिर्फ गर्मी से राहत  ही नहीं बल्कि आंखों को ठंडक और दिल को सुकून भी मिलेगा। बरोट वैली में सैलानियों की भीड़ शिमला मनाली और कश्मीर की तरह नहीं लगती। बरोट वैली को ऊहल नदी के पास बसाया गया था, जहां आप प्राकृतिक सुंदरता को अपनी नंगी आंखों से देख सकते हैं।  यहां कैंपिंग ट्रैकिंग रैपलिंग जैसे एडवेंचर्स  का भी मजा ले सकते हैं।

 देहनासर झील

अगर आप ऐसे हिल स्टेशंस को एक्सप्लोर करना चाहते हैं जहां लोगों की भीड़ न हो शांत वातावरण हो कुदरत के नजारे हो तो देहनासर झील ज़रूर घूम लें। समुद्र तल से 14000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह झील सर्दियों के दौरान जम जाती है।यह चट्टानी चट्टानों के पास स्थित है और इसका पानी बर्फ से आता है। यहाँ बर्फानी तूफ़ान और ओलावृष्टि आम बात है, इसलिए आपको सर्दियों के महीनों में यहाँ जाने से बचना चाहिए

ये भी पढ़ें 

भीषण गर्मी का भूल जाएंगे दर्द, मानसून में सुरसुरी ठंडक देते हैं महाराष्ट्र के ये हिल स्टेशन...

 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?