ट्रेवल डेस्क। 52 डिग्री से. तक पारा पहुंचने के बाद अब बारिश का इंतजार जोरो से हो रहा है। भीषण गर्मी की बुरी यादों को भुलाने के लिए आपको एक यादगार ट्रेवल की जरूरत है। जून के महीने में मानसून आने की अधिक संभावना रहती है तो आप ट्रेवल के लिए प्लान बना सकते हैं। आज हम आपको महाराष्ट्र के खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जो खूबसूरत वादियों के साथ ही मन को ठंडा कर देते हैं। 

 

मानसून में बनाएं महाबलेश्वर हिल स्टेशन का प्लान

अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो मानसून में महाबलेश्वर हिल स्टेशन जाना बिल्कुल ना भूलें। पूणे से करीब 123 किमी और मुंबई से 243 किमी की दूरी में स्थित महाबलेश्वर ब्यूटीफुल लैंडस्केप, फोर्ट और लेक से सजा हुआ है।विल्सन पॉइंट, आर्थर सीट, केट पॉइंट, एलीफेंट हेड पॉइंट, बॉम्बे पॉइंट आदि आपको जन्नत सा मज़ा देंगे। अगर आप बारिश में जा रहे हैं तो थोड़े गर्म कपड़े जरूर रखें। यहां आपको हल्की ठंडक का एहसास भी होगा। स्ट्रॉबेरी और शहतूत के लिए फेमस महाबलेश्वर बारिश में बेहद खूबसूरत नज़र आता है। 

 

माथेरान हिल स्टेशन की गजब खूबसूरती

माथेरान महाराष्ट्र के टॉप हिल स्टेशन में शामिल है। मुंबई और पूणे के पास स्थिति माथेरान जाने के लिए आप टॉय ट्रेन का मज़ा ले सकते हैं। माथेरान की खूबसूरती टॉय ट्रेन में बैठने से दो गुनी हो जाती है। मुंबई से लगभग 94 किमी और पुणे से 122 किमी दूर माथेरान एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल हिल स्टेशन है। पैनोरमा पॉइंट, इको पॉइंट, चार्लोट लेक, किंग जॉर्ज पॉइंट आदि से आप मनोरम पहाड़ियों का आनंद ले सकते हैं। बारिश में यहां जोक बहुत होते हैं तो पैरों को कवर करना बिल्कुल न भूलें। 

 

लोनावाला में झरनों का मज़ा

622 मीटर की ऊँचाई पर स्थित लोनावाला भी बारिश में घूमने के लिए बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। अगर आपको गुफाओं, झीलों, किलों और झरनों का दीदार करना है तो लोनावाला जरूर जाएं। अक्सर लोग यहां बारिश में झरनों का आनंद लेने आते हैं। भुनी हुई मकाई का सुगंध और बारिश में पहाड़ों में मैगी खाना पसंद है तो लोनावाला जूरूर आएं। 

ये भी पढ़ें: कमजोर दिल वाले रहे दूर ! मानसून में घूमे तमिलनाडु के 8 हिल स्टेशन