490 मिलियन लोगों में कम है ये जरूरी विटामिन, Vitamin D की कमी से हड्डियों में दर्द और कमजोरी से हैं बेहाल

Bhawana tripathi |  
Published : Jun 22, 2024, 12:28 PM ISTUpdated : Jun 22, 2024, 12:41 PM IST
490 मिलियन लोगों में कम है ये जरूरी विटामिन, Vitamin D की कमी से हड्डियों में दर्द और कमजोरी से हैं बेहाल

सार

Vitamin D deficiency sign: दिनभर हड्डियों में दर्द, शरीर में थकान किसी और नहीं बल्कि शरीर में विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं सुबह की धूप लेना शुरू कर दें। 

Vitamin D for Bones Health: इंडिया में 490 मिलियन लोग विटामिन D की कमी से जूझ रहे हैं, जिनमें करीब 31% बच्चे और किशोर शामिल हैं। दिनभर ऑफिस में और घर में आने के बाद मोबाइल में लगे रहना आजकल के दिनचर्या में शामिल हो गया है। चूंकि धूप में जरा सा भी वक्त नहीं मिल पाता है इसलिए लोगों के शरीर में तेजी से विटामिन D की कमी हो रही है। अगर आपको भी शरीर में थकान महसूस होती है और हड्डियों में दर्द रहता है तो यह विटामिन D की कमी का लक्षण हो सकता है। जानिए शरीर में विटामिन डी की कमी से क्या लक्षण (Vitamin D deficiency symptoms) दिख सकते हैं। 

 

विटामिन D की कमी से क्या लक्षण

प्राकृतिक रूप से मिलने वाले विटामिन D की कमी को कोई भी व्यक्ति पूरा कर सकता है। इसके लिए आपको धूप के संपर्क में आना होगा। सुबह की हल्की धूप में स्किन को खुला छोड़ दें। जब डायरेक्ट सन रेज स्किन में पड़ती है तो शरीर को विटामिन डी मिलता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो निम्नलिखित लक्षण दिख सकते हैं।

 

हड्डियों में तेज दर्द होना

विटामिन डी के कारण ही शरीर में कैल्शियम का अब्जॉर्प्शन होता है। जब शरीर में विटामिन D नहीं होता है तो कैल्शियम भी अवशोषित नहीं हो पता है। इस कारण से धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। फिजिकल एक्टिविटी करने के दौरान लोअर बैक पेन, रीड की हड्डी में दर्द आदि लक्षण दिखने लगते हैं।

 

विटामिन D की कमी से डिप्रेशन

 विटामिन डी की कमी डिप्रेशन से भी जुड़ा हुआ है। अगर व्यक्ति में विटामिन D कम है तो उसे मूड स्विंग होगा। आसानी से व्यक्ति दुखी हो जाएगा या फिर डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। ऐसा ओल्ड एडल्ट में अधिकतर देखने को मिलता है। यानी विटामिन डी सिर्फ फिजिकल ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करता है।

 

हर समय कमजोरी महसूस होना

मसल्स की स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए विटामिन D काम करता है। जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो मसल्स अपना काम ठीक से नहीं कर पाती हैं। व्यक्ति को इस कारण से शरीर में दर्द महसूस होता है और साथ ही कमजोरी भी लगती है। साधारण काम करने में भी व्यक्ति खुद को असमर्थ पाता है।

 

ये भी पढ़ें: ज्यादा उम्र में भी आसानी से कर लेंगे ये आसन, PM Modi से ले सकते हैं इंस्पिरेशन

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?