फिर आया 13th of Friday, इस दिन क्यों खौफ में रहता है यूरोप और अमेरिका?

Manish Meharele |  
Published : Oct 02, 2023, 12:20 PM ISTUpdated : Oct 08, 2023, 02:18 PM IST
फिर आया 13th of Friday, इस दिन क्यों खौफ में रहता है यूरोप और अमेरिका?

सार

13th of Friday Beliefs: अंधविश्वास कईं तरह के होते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अति विकसित कहे जाने वाले यूरोप और अमेरिका में भी कईं तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं। 13th of Friday भी इनमें से एक है।  

उज्जैन. अंधविश्वास और शकुन-अपशकुन की मान्यता सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अति विकसित कहे जाने वाले यूरोप और अमेरिका में भी कईं तरह के अंधविश्वास प्रचलित हैं। 13th of Friday भी इनमें से एक है। 13th of Friday का मतलब है जिस शुक्रवार को 13 तारीख का संयोग बनता है। (13th of Friday Beliefs) इस संयोग को विदेश में बहुत ही अशुभ माना जाता है। इस संयोग से जुड़ी और भी मान्यताएं यूरोप में प्रचलित है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

क्या है 13th of Friday की मान्यता?
यूरोप और अमेरिका में 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को बहुत ही अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन बुरी शक्तियों का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण जान-माल का नुकसान करने वाली दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। कईं लोग तो इस दिन डर के कारण घरों से बाहर भी नहीं निकलते और बाजार भी बंद रहते हैं।

शुक्रवार को हुई थी यीशु को फांसी
बाइबिल के अनुसार, ईसा मसीह के जिस शिष्य की गद्दारी के कारण उन्हें फांसी दी गई, वह उनका 13वां शिष्य था और यीशु को जिस दिन सूली पर चढ़ाया गया वो दिन शुक्रवार था। इसलिए जब भी 13th of Friday का संयोग बनता है, उसे अशुभ माना जाता है। द विंडी कोड के अनुसार 13 अक्टूबर 1307 को शुक्रवार के दिन ही फ्रांस क के राजा फिलिप के कहने पर सैकड़ों लोगों को मार दिया गया था। अमेरिका में शुक्रवार को ही मुजरिमों को फांसी दी जाती थी, इसलिए वहां इसे मौत का दिन भी कहा जाता है। 

इस महीने बन रहा है अशुभ संयोग
अक्टूबर 2023 के दूसरे सप्ताह में 13th of Friday का संयोग बन रहा है, इसे लेकर अमेरिका और यूरोप आदि देशों में अभी से खौफ का माहौल है। अंक ज्योतिष के नजरिए से देखें तो 13 का जोड़ 4 होता है। अंक 4 का स्वामी राहु को माना गया है जो एक क्रूर ग्रह है। राहु की अशुभ स्थिति होने पर घटना-दुर्घटना के योग बनते हैं।
 

PREV

Recommended Stories

IPS से IAS तक का सफर! 5 बार के फेल IITian के संघर्ष और सफलता की सक्सेज स्टोरी!
मंदिर जहां बलि देते ही ज़िंदा हो जाता है बकरा, रंग बदलता है शिवलिंग