हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में कब-कब पड़ेंगे वोट, जानें किस दिन आएगा रिजल्ट, जानें पूरी डिटेल

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Aug 16, 2024, 04:42 PM ISTUpdated : Aug 16, 2024, 04:45 PM IST
हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में कब-कब पड़ेंगे वोट, जानें किस दिन आएगा रिजल्ट, जानें पूरी डिटेल

सार

भारतीय इलेक्शन कमीशन ने आज 17 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा की। जानें मतदान की तारीखें, रिजल्ट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की डेट्स का ऐलान कर दिया है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में करीब एक दशक बाद चुनाव हो रहे हैं, जबकि हरियाणा की मौजूदा सरकार का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग (ECI) ने दोनों राज्यों में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और जम्मू-कश्मीर की चुनाव प्रक्रिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा?
शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विज्ञान भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन राज्यों की चुनाव तारीखों का खुलासा किया। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में मतदान होगा, जबकि हरियाणा में एक ही चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में होगा मतदान
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा। कुल 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 24 पर पहले चरण में 24,  दूसरे चरण में 26 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के खास महत्व का एक कारण यह भी है कि यह अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहला चुनाव होगा। पिछले विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। इसके बाद से राज्य में कोई निर्वाचित सरकार नहीं है।

हरियाणा में कब होगा मतदान? 
हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 1 अक्टूबर 2024 को होंगे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए यह चुनाव होगा। वर्तमान BJP- JJP गठबंधन सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। हरियाणा में इस बार भाजपा, कांग्रेस, JJP और AAP के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला देखने की संभावना है। 2019 के चुनावों के बाद 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 40 सीटें जीती थीं और JJP के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी। JJP ने 10 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं।

हरियाणा के इलेक्शन प्रोग्राम की इंप्वार्टेंट डेट
गजट नोटिफिकेशन: 5 सितंबर 2024
नामिनेशन की लास्ट डेट: 12 सितंबर 2024
नामिनेशन की जांच: 13 सितंबर 2024
कैंडिडेट वापस लेने की लास्ट डेट: 16 सितंबर 2024
वोटिंग डेट: 1 अक्टूबर 2024
काउंटिंग डेट: 4 अक्टूबर 2024
चुनाव पूरा होने की डेट: 6 अक्टूबर 2024
आगामी चुनावों पर सभी की निगाहें हैं, खासकर जम्मू-कश्मीर पर, जहां लंबे समय से चुनाव का इंतजार किया जा रहा था।

 


ये भी पढ़ें...
बैंकों में डिपॉजिट एमाउंट पर अब लगेगा रिस्क प्रीमियम, जानें क्या है RBI की नई योजना?

 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?