लेटेस्ट ऑफरः BSNL सिम अब घर बैठे करें ऑर्डर, 90 मिनट में डिलीवरी, जानिए पूरा प्रॉसेस

By Surya Prakash TripathiFirst Published Aug 7, 2024, 3:56 PM IST
Highlights

BSNL 4G, 5G SIM: BSNL ने अगस्त से 4G सेवाओं की शुरुआत की है और 5G नेटवर्क पर भी काम कर रही है। BSNL सिम कार्ड अब घर बैठे ऑनलाइन मंगवाया जा सकता है। जानिए कैसे, साथ ही कंपनी के टावर विस्तार और सिम डिलीवरी की पूरी जानकारी।

BSNL 4G, 5G SIM: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL देश में अपनी 4G सर्विस की शुरुआत इसी अगस्त महीने से कर रही है। इसके अलावा कंपनी अपने 5G नेटवर्क पर भी काम कर रही है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। हाल ही में देश में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं, जिसके बाद से BSNL की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को BSNL SIM लेने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। लेकिन अब आप घर बैठे ही BSNL SIM मंगवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका क्या है।

मात्र 6 महीने में लग जाएंगे 1 लाख टावर  
दरअसल यूनियन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में बताया कि अक्टूबर 2024 तक BSNL की ओर से करीब 80 हजार टावर लगाए जाएंगे। वहीं बाकी बचे 21 हजार टावर मार्च 2025 तक लगाए जाएंगे। इसका मतलब है कि मार्च 2025 तक देशभर में BSNL के करीब 1 लाख टावर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 5G सर्विस पर भी काम चल रहा है। मंत्री ने कहा कि 5G सर्विस का लाभ सिर्फ 4G टावर पर ही उठाया जा सकेगा। इसके लिए कुछ बदलाव करने होंगे, जिस पर काम चल रहा है।

घर बैठे कैसे मंगवा सकते हैं BSNL सिम?
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL बहुत तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। वहीं Airtel, Jio और Vi के महंगे रिचार्ज के बाद BSNL सिम खरीदने के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर बैठे BSNL सिम कार्ड मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

सिर्फ डेढ़ घंटे में आपके घर पहुंच जाएगा BSNL का सिम
BSNL सिम  घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। दरअसल, दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तरह BSNL ने भी प्रून नाम की कंपनी के साथ पार्टनरशिप में सिम कार्ड डिलीवरी का काम शुरू किया है। इस वेबसाइट पर जाकर आप कई तरह के प्लान चुन सकते हैं और ऑर्डर भी कर सकते हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस कंपनी का दावा है कि यह 90 मिनट के अंदर आपके पास सिम डिलीवर कर देगी।

BSNL सिम मंगवाने के लिए फॉलों करे ये स्टेप?

  • 1. सबसे पहले आपको वेबसाइट prune.co.in पर जाना होगा।
  • 2. इसके बाद यहां बाय सिम कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करके देश चुनना होगा।
  • 3. अब ऑपरेटर के लिए आपको BSNL चुनना होगा। चुनने के बाद प्लान चुनें।
  • 4. इसके बाद मोबाइल नंबर डालना होगा, जिस पर एक OTP आएगा।
  • 5. OTP भरने के साथ ही  यहां पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • 6. इसके बाद एड्रेस भरना होगा, जहां सिम डिलीवर होगी।

पेमेंट प्रॉसेस पूरा करने के बाद 90 मिनट में आपका तक पहुंच जाएगा सिम
इसके बाद आपको पेमेंट इंफॉर्मेशन के साथ पेमेंट पूरा करना होगा। ऑर्डर कन्फर्म होते ही अगले 90 मिनट के अंदर आपको नया BSNL सिम कार्ड मिल जाएगा। इसके बाद घर बैठे ही आपकी KYC हो जाएगी और सिम एक्टिवेट हो जाएगी। आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी यह सुविधा सिर्फ हरियाणा के गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ही दे रही है। कुछ समय बाद ये सर्विस दूसरे शहरों में भी शुरू की जा सकती हैं।

 


ये भी पढ़ें...
वेट ज्यादा होने पर क्या अपर वेट कैटेगरी में खेल सकता है प्लेयर? जानें रेसलिंग वेटिंग के रूल

click me!