EPFO ने बदले UAN के नियम! अब बिना इंप्लायर की मंजूरी कैसे अपडेट होंगे डाक्यूमेंट?

EPFO ने UAN अपडेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है! अब आधार से जुड़े UAN में नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारी अपडेट करने के लिए नियोक्ता की मंजूरी नहीं होगी। जानें पूरा प्रोसेस।

EPFO Update 2025: EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब EPF सदस्य अपने आधार से जुड़े यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) में नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति और नौकरी की जानकारी बिना नियोक्ता की मंजूरी के अपडेट कर सकते हैं।

EPFO के पहले क्या था नियम?
पहले, EPF खाताधारकों को अपने UAN में किसी भी जानकारी को अपडेट करने के लिए अपने नियोक्ता से मंजूरी लेनी पड़ती थी। इस प्रक्रिया में 28 दिन तक की देरी हो जाती थी, जिससे कर्मचारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

अब कितना आसान हुआ EPFO का प्रोसेस?
EPFO के नए नियम के अनुसार, अब 45% सुधार अनुरोध बिना नियोक्ता या EPFO की मंजूरी के खुद अपडेट किए जा सकते हैं। लेकिन यह सुविधा केवल उन खाताधारकों के लिए लागू होगी, जिनका UAN आधार से सत्यापित (verified) है।

1 अक्टूबर 2017 से पहले जारी UAN के लिए अभी भी मंजूरी जरूरी!
अगर आपका UAN 1 अक्टूबर 2017 से पहले जारी किया गया था, तो किसी भी प्रकार की जानकारी अपडेट करने के लिए अभी भी नियोक्ता की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें... 10 साल तक इंतजार! लेकिन इस तरीके से जल्दी मिल सकता है US Green Card, जानें 5 आसान स्टेप्स!

EPF एकाउंट में अपडेट के लिए आधार और पैन लिंक जरूरी
EPFO ने यह भी स्पष्ट किया कि EPF खाते में कोई भी बदलाव या निकासी करने के लिए आधार और पैन का लिंक होना अनिवार्य है। यदि EPF विवरण और आधार में कोई असमानता होती है, तो नियोक्ता और EPFO की मंजूरी लेने में कुछ हफ्तों की देरी हो सकती है।

UAN क्या है और क्यों जरूरी है?
UAN (Universal Account Number) एक 12 अंकों की संख्या होती है, जो EPF खाते को मैनेज करने में मदद करती है। UAN को बैंक खाते और आधार से जोड़ना अनिवार्य है ताकि EPFO की रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना का लाभ उठाया जा सके। EPFO ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि ELI योजना के लाभों को प्राप्त करने के लिए आधार को बैंक से लिंक करना बेहद जरूरी है।

कैसे करें EPF प्रोफाइल अपडेट? (Step-by-Step Process)
अगर आप अपने EPF खाते की प्रोफाइल अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Step 1: EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Step 2: UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉग इन करें।
  • Step 3: मेनू में ‘Manage’ विकल्प को चुनें।
  • Step 4: ‘बेसिक डिटेल्स चेंज’ (Basic Details Change) विकल्प पर क्लिक करें।
  • Step 5: अपने आधार कार्ड के अनुसार व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • Step 6: ‘Track Request’ विकल्प का उपयोग करके अपने अपडेट की स्थिति ट्रैक करें।

क्या यह बदलाव कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है?
EPFO का यह नया नियम उन कर्मचारियों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें नियोक्ता की मंजूरी लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब तेजी से UAN अपडेट संभव हो सकेगा, जिससे कर्मचारियों को समय की बचत होगी और EPFO की प्रक्रियाओं में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें... PM-KISAN से PMFBY तक: किसानों के लिए रामबाण हैं सरकार की ये 5 योजनाएं 

click me!