सरकारी नौकरी तलाश रहे लोगों को सुनहरा मौका- यहां निकली बंपर भर्ती- 29 मई है लास्ट डेट- फटाफट करें अप्लाई

By Surya Prakash TripathiFirst Published May 7, 2024, 10:09 AM IST
Highlights

Government Job 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और काफी दिनों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बिहार स्टेट गर्वनमेंट ने लेखपाल आईटी सहायक पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है।

Government Job 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और काफी दिनों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बिहार स्टेट गर्वनमेंट ने लेखपाल आईटी सहायक पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 30 अप्रैल से ही अप्लाई शुरू है। 

Government Job 2024: बिहार में किस पद के लिए  निकली है सरकारी भर्ती?
Government Job 2024: बिहार में लेखपाल आईटी सहायक पदों के लिए बंपर पदों पर भर्ती चल रही है। अप्लाई करने की लास्ट डेट से लेकर वेबसाइट तक की सारी जानकारी इस आर्टिकल में हैं। इसे देखकर फटाफट अप्लाई कर दें। ये भर्ती बिहार लेखपाल आईटी सहायक पदों के लिए है। इनके लिए अप्लाई 30 अप्रैल से शुरू हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 मई 2024 है। लास्ट डेट के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भरकर अप्लाई कर दें।

Government Job 2024: कितनी है वैकेंसी? कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
बिहार लेखपाल आईटी सहायक के लिए 29 मई 2024 की शाम 5 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है। कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि लास्ट टाइम तक का इंतजार न करें। पहले ही बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर कर अप्लाई कर दें। केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। जिसके लिए आपको bgsys.bihar.gov.in पर जाना होगा। यहीं से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं और अप्लाई भी किया जा सकता है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 6570 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को नौकरी मिलनी है। इनमें से 4270 पद मेल के लिए और 2300 पद फीमेल के लिए हैं।

Government Job 2024: अप्लाई करने के लिए क्या है एज लिमिट और फीस?
बिहार लेखपाल आईटी सहायक के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट को कॉमर्स में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्रीधारक होना जरूरी है। सीए एग्जाम पास भी अप्लाई कर सकते हैं। इसमें एज लिमिट 21 से 45 साल है और आरक्षित श्रेणी को छूट मिलेगी। सेलेक्शन कई लेवल के एग्जाम के बाद होगा। इसका डिटेल वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। अप्लाई करने के लिए 500 रुपये फीस निधारित है। सेलेक्ट होने पर 20 हजार रुपये तक सेलरी शुरूआत में मिलेगी। अन्य अपडेट्स के लिए वेबसाइट विजिट पर विजिट करते रहना होगा। 


ये भी पढ़ें...
RKVY 2024: यहां मिल रही 10वीं पास युवाओं को फ्री ट्रेनिंग- रेलवे में नौकरी करने पाने का मौका, और बहुत कुछ


 

click me!