11 महीने बाद बंद हो जाएगी महिलाओं की ये स्कीम- कम समय में तगड़े रिटर्न के लिए तुरंत करें यहां अप्लाई

By Surya Prakash TripathiFirst Published Apr 29, 2024, 10:56 AM IST
Highlights

Indian Post Office Scheme for Women: डाकघर की ओर से देश की महिलाओं के लिए एक सिक्योर इन्वेस्टमेंट स्कीम शुरू की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने 01 अप्रैल 2023 से महिलाओं के लिए Mahila Samman Savings Certificate(MSSC) की घोषणा की थी।

Indian Post Office Scheme for Women: डाकघर की ओर से देश की महिलाओं के लिए एक सिक्योर इन्वेस्टमेंट स्कीम शुरू की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने 01 अप्रैल 2023 से महिलाओं के लिए Mahila Samman Savings Certificate(MSSC) की घोषणा की थी। इस आकर्षक स्कीम की पॉपुलरिटी का आलम यह है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तक ने लांच के तुरंत बाद दिल्ली में संसद मार्ग स्थित मुख्य डाकघर में अपना महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र खाता खुलवा लिया।

Mahila Samman Savings Certificate स्कीम कब तक चलेगी?
पोस्ट ऑफिस में चलने वाली महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) स्‍कीम में अधिकतम 2 साल के लिए इन्वेस्ट किया जा सकता है। इच्छुक महिलाएं इसमें 1,000 से लेकर 2 लाख रुपए तक इन्वेस्ट कर सकती हैं। यदि आप भी इसका फायदा लेना चाहती हैं, तो आपके पास ये मौका 31 मार्च 2025 तक है। यानि इस तिथि तक आप अगर इसमें अकाउंट खुलवाकर इन्वेस्ट करती हैं, तो इसका लाभ ले सकती हैं।

Mahila Samman Savings Certificate के क्या हैं फायदे?

  1. MSSC स्कीम वन टाइम डिपॉजिट स्‍कीम है। 
  2. MSSC के ब्‍याज दर अन्‍य स्‍मॉल सेविंग्‍स स्‍कीम से ज्यादा है।
  3. NSC, PPF और MIS स्कीम से ज्यादा MSSC स्कीम काफी ज्यादा आकर्षक है। 
  4. MSSC स्कीम की ब्याज दरें बदलती नहीं हैं। इसमें 7.5 फीसदी के हिसाब से गारंटीड रिटर्न मिलेगा।
  5. MSSC स्कीम में मेच्योरिटी पीरियड  2 साल का ही है। जरूरत पड़ने पर पार्शियल विड्रॉल भी किया जा सकता है। 
  6. MSSC स्कीम में किसी भी उम्र की लड़की या महिला एकाउंट खुलवाकर इन्वेस्ट कर सकती है। 

 

MSSC स्कीम में कैसे खुलवाएं एकाउंट?
अगर आप भी महिला सम्मान बचत पत्र योजना (MSSC) में निवेश करना चा‍हती हैं तो पोस्ट ऑफिस में अकाउंट ओपन करा सकती हैं। नाबालिग लड़की के नाम पर उसके गार्जियन अकाउंट ओपन करा सकते हैं। अकाउंट ओपन कराते समय  KYC डॉक्‍यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और कलरफुल फोटो आदि की जरूरत पड़ेगी।

MSSC स्कीम में क्या है विड्राल की सुविधा?
MSSC स्कीम के रूल्स के मुताबिक इसमें इन्वेस्ट करने के 1 साल पूरा होने के बाद फिक्स की गई रकम का 40 फीसदी तक निकाला जा सकता है। यानी यदि कोई  2 लाख रुपए जमा करता हैं तो एक साल बाद उसमें से 80 हजार रुपए विड्राल किया जा सकता है। 

MSSC स्कीम में कितने के डिपॉजिट पर मिलता है कितना ब्याज?
महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर (Mahila Samman Saving Certificate Calculator) के हिसाब से देखें तो 50,000 रुपए का इन्वेस्ट करने पर 2 साल बाद 8011 रुपए ब्‍याज मिलता है।  यदि यही रकम एक लाख रुपए होती तो 7.5 फीसदी ब्‍याज दर के हिसाब से मैच्‍योरिटी के समय 1,16,022 रुपए मिलते। डेढ़ लाख रुपए के डिपॉजिट पर 2 वर्ष बाद 1,74,033 और 2 लाख रुपए का इन्वेस्ट करने पर 2,32,044 रुपए मिलते हैं।

 

ये भी पढ़ें...
Good News: वंदे भारत मेट्रो की मेजबानी करने वाला पहला स्टेट बनेगा दिल्ली! देखें आपके स्टेट का क्या है स्टेटस?

click me!