National Safety Day 2025: जानें इसकी तिथि, थीम, इतिहास और महत्व। 4 मार्च को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थानों और पर्यावरण की सुरक्षा को प्रोत्साहित करना है।
National Safety Day 2025: भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety Day) आज 4 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है। यह दिन कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थानों और पर्यावरण सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। इस वर्ष की थीम "सुरक्षा और कल्याण विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण है" रखी गई है। यह दिन राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (4 मार्च - 10 मार्च 2025) की शुरुआत का भी प्रतीक है, जिसमें विभिन्न जागरूकता अभियान, कार्यशालाएँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं।
National Safety Day 2025: डेट और थीम
4 मार्च 2025 (मंगलवार)
National Security Day 2025 की हिस्ट्री
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की स्थापना 4 मार्च 1966 को की गई थी, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल, पर्यावरण और सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा देना था। पहली बार 1972 में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया।इसके बाद, 2000 में, इसे बॉम्बे पब्लिक ट्रस्ट एक्ट 1950 के तहत एक सार्वजनिक ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा जागरूकता फैलाना और खतरों से बचाव के उपाय अपनाना है।
यह भी पढ़ें... क्या आप जानते हैं? 2025 में 3 महीने में मिलेंगे 5 लॉन्ग वीकेंड–अभी जानिए पूरी लिस्ट!
नेशनल सिक्योरिटी डे 2025 का महत्व
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य कार्यस्थल और सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इसका महत्व निम्नलिखित है:
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2025: मुख्य एक्टिविटीज
National Security Day 2025: सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय
नेशनल सिक्योरिटी डेट हमें किस चीज की दिलाता है याद?
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2025 (National Security Day 2025) हमें यह याद दिलाता है कि सिक्योरिटी पर्सनल नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिवस और सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियां हर स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यदि हम सभी सुरक्षा उपायों को अपनाएं, तो कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है। आइए, हम सभी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और एक सुरक्षित भारत के निर्माण में योगदान करें।
यह भी पढ़ें... PM किसान योजना में Big अपडेट! जानिए अब कैसे मिलेगा 19 किस्त का रुका हुआ पैसा?