Good News: NEET PG 2024 का ऑनलाइन रजिर्स्टेशन शुरू, कहां करें अप्लाई, जाने पूरा शेड्यूल

By Surya Prakash TripathiFirst Published Apr 16, 2024, 3:39 PM IST
Highlights

NEET PG 2024 आवेदन फॉर्म लिंक 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार (interested candidates) 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एग्जाम 23 जून को कराया जाएगा।

NEET PG 2024 आवेदन फॉर्म लिंक 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार (interested candidates) 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एग्जाम 23 जून को कराया जाएगा। नीट परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण डेट, फुल शेड्यूल और ऑफीशियल नोटिफिकेशन के बारे में इस खबर में डिटेल से बताया गया है।  

NEET PG 2024 इंट्रेंस एग्जाम के लिए कहां से होगा रजिस्ट्रेशन?
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने स्नातकोत्तर (Postgraduate) के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) पीजी रजिस्ट्रेशन की तिथि की घोषणा कर दी है। ऑफीशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NEET PG पंजीकरण लिंक 16 अप्रैल दोपहर 3 बजे nbe.edu.in पर एक्टिव कर दिया गया है।

कहां-कहा होगा NEET PG 2024 इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन?
NBEMS 23 जून 2024 को NEET पीजी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी। इच्छुक कैंडिडेटों को 16 मई 2024 से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करना होगा। NEET PG रिजल्ट 15 जुलाई, 2024 तक आने की उम्मीद है। इसका पूरा शेड्यूल, महत्वपूर्ण डेट समेत अन्य जानकारियां निम्नवत हैं। 

NEET PG 2024 इंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल

  1. NEET PG 2024 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 अप्रैल 2024 दोपहर 3.00 बजे।
  2. NEET PG 2024 ऑनलाइन सबमिशन समाप्त होने की तिथि:  16 मई 2024 तक। 
  3. NEET PG 2024 एडिट विंडो फॉर आल एप्लिकेशन डेट:  10 मई से 16 मई 2024 तक।
  4. NEET PG 2024 Edit window मोड डेट: 28 मई 2024 से 3 जून 2024 तक और अंतिम 7 जून 2024 से 10 जून 2024 तक
  5. NEET PG 2024  एडमिट कार्ड डेट:  18 जून, 2024
  6. NEET PG 2024  एग्जाम डेट:  23 जून, 2024
  7. NEET PG 2024 रिजल्ट डेट:  15 जुलाई 2024 (संभावित)

ये भी पढ़ें...
Emotional Success Story: पिता की मौत-सड़क पर आ गया परिवार, खाने के पड़े लाले...अब बेटी ने किया कमाल

 

 


 

click me!