लेटेस्ट सरकारी नौकरियां: रेलवे में 11,558 नई नौकरियों का सुनहरा मौका! जानें अप्लाई प्रॉसेस

By Surya Prakash TripathiFirst Published Sep 3, 2024, 10:05 AM IST
Highlights

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के 11,558 पदों के लिए 2024 में भर्ती अभियान की घोषणा की है। जानें पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां।

RRB NTPC 2024:  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेलवे के नॉन-टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत 11,558 पदों के लिए 2024 भर्ती अभियान की घोषणा की है। इस भर्ती में 8,113 ग्रेजुएट पोस्ट और 3,445 अंडर ग्रेजुएट पोस्ट शामिल हैं। रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सभी एप्लीकेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

एजूकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

  • 1. अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के लिए कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या उसके समकक्ष प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है।
  • 2. ग्रेजुएट पोस्ट के लिए कैंडिडेटों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए और आयु सीमा 18 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • 3. ध्यान दें कि कोविड-19 महामारी के कारण एज लिमिट में 3 वर्ष की छूट दी गई है।

कब से कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

  • 1. ग्रेजुएट पोस्ट के लिए अप्लाई प्रॉसेस 14 सितंबर 2024 से शुरू होंगे और लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2024 है।
  • 2. अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के लिए अप्लाई प्रॉसेस 21 सितंबर 2024 से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2024 को समाप्त होगी।
  • 3. इच्छुक कैंडिडेट रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपनी योग्यता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?
कैंडिडेटों को सबसे पहले अपने क्षेत्र के रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और NTPC 2024 अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना होगा। इसके बाद उन्हें पंजीकरण करके अपने मूल विवरण प्रदान करने होंगे, आवेदन पत्र को सटीक जानकारी के साथ भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में, शुल्क का भुगतान करके और सभी विवरणों की समीक्षा करके आवेदन जमा करना होगा।

RRB NTPC के लिए कितनी है फीस?
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है, जबकि रिजर्व कैटेगरी जैसे कि PWD, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक, SC/ST, अल्पसंख्यक समुदाय और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए यह शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

RRB NTPC भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले रखें इस बात का ध्यान
RRB NTPC 2024 भर्ती में अप्लाई करने वाले सभी इच्छुक कैंडिडेट लास्ट डेट से पहले अपना अप्लाई प्रॉसेस पूरा कर दें और पात्रता मानदंडों का पालन करें। अधिक जानकारी और अप्लाई प्रॉसेस के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

 

 
ये भी पढ़ें...
भारतीय वीज़ा के लिए बांग्लादेश में लिमिटेड अपॉइंटमेंट स्लॉट, जानें कौन से शहरों में हैं उपलब्ध

click me!