
Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने अपनी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 741 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 10 से 14 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें, जो कि परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होती है, इसलिए इसे परीक्षा के दिन साथ ले जाना अनिवार्य है।
एग्जाम प्रोग्राम तक कैसे पहुंचे?
इंडियन नेवी INCET भर्ती 2024 के पोस्ट की जानकारी
इंडियन नेवी के लिए क्या है एज लिमिट?
इंडियन नेवी भर्ती 2024 में क्या है रिजर्वेशन प्राॅसेस?
भारतीय नौसेना में रिजर्वेशन की नीति अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के कैंडिडेटों के लिए लागू होगी। रिजर्व कैटेगरी के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार नियुक्ति की जाएगी। PWBD (बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति) और ESM (भूतपूर्व सैनिक) के लिए भी आरक्षण प्रावधान किया गया है, जो संबंधित कैटेगरी में इंटर-लॉकिंग रिजर्वेशन के रूप में कार्य करता है।
इंडियन नेवी भर्ती के लिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
कैंडिडेटों को रेगुलर ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करते रहें। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यमों के जरिए परीक्षा की तैयारी करते रहें ताकि परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। इस प्रकार भारतीय नौसेना भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट अपनी तैयारी को सुचारू रूप से आगे बढ़ाएं और परीक्षा की सभी आवश्यकताओं को पूरा करें।
ये भी पढ़ें...
सितंबर 2024 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट और ऑनलाइन बैंकिंग के फायदे
यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।