बिल्ली को महंगी पड़ी केंकड़े से छेड़खानी

Nov 16, 2018, 7:49 PM IST

एक बड़े समुद्री केंकड़े से छेड़खानी, बिल्ली को महंगी पड़ गई। केंकड़े ने बिल्ली का पंजा दबोच लिया। जिसकी वजह से बिल्ली की हालत ही खराब हो गई। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बेवकूफ बिल्ली को केकड़े के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वह नहीं जानती है कि केंकड़ा कैसे वार कर सकता है। उसने बिना जाने समझे केंकड़े से छेड़कानी शुरु कर दी। जिसके बाद बिल्ली की शामत आ गई। 

बिल्ली को दर्द इतना ज्यादा हुआ कि केंकड़े के छोड़ने के बाद भी वह काफी देर तक दर्द से उछलती रही।  यह वीडियो भारत का ही है। लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि यह देश के किस हिस्से का है। लेकिन वीडियो के पीछे लोगों की बातचीत से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि शायद यह वीडियो पश्चिम बंगाल के समुद्र तटीय इलाकों के किसी गांव में शूट किया गया है।