ये देसी 'वेनिस' है जी, यहां नाव नहीं बसें तैरती हैं

Jul 14, 2018, 3:13 PM IST

उफ़ गर्मी, हाय गर्मी, गर्मी ने बेहाल किया, बारिश कब होगी। दिलवालों की नगरी दिल्ली में ये बातें आम हैं। करें भी क्या, यहां बारिश होती ही कोताही के साथ है। पसीना-पसीना दिल्ली वालों को बारिश का बेसब्री इंतज़ार तो रहता है लेकिन बरखा रानी थोड़ी देर भी ठहर जाए तो दिल्ली में क्या होता है, माय नेशन के वीडियो में देखिए। अजीब परेशानी है बारिश ना तो हाय-हाय, हो जाए तो हाय-हाय। खैर थोड़ी के लिए ही सही वेनिस बनी दिल्ली को तो आप ज़रूर देखिए, जहां नाव नहीं बसें तैरती हैं।