Lifestyle

Diwali 2024: परिवार में मौत होने पर दिवाली मनाएं या न? जानें सच

Image credits: Getty

खास परिस्थितियों में नहीं मनाते हैं दिवाली

हर साल कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) को मनाया जाने वाला दिवाली का त्योहार, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। क्या आपको पता है कुछ खास स्थितियों में इसे मनाने से बचना चाहिए? 
 

Image credits: Getty

क्या परिवार में मृत्यु के बाद दिवाली मनाना उचित है?

दिवाली जैसे शुभ पर्व पर अगर परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है, तो क्या हमें इस त्योहार को मनाना चाहिए? यह एक ऐसा सवाल है जो कई परिवारों में उठता है। 

Image credits: Getty

मृत्यु के बाद सूतक के नियमों का पालन

मान्यताओं के मुताबिक, मृत्यु के बाद, परिवार को सूतक के नियमों का पालन करना होता है, जो आमतौर पर 10 दिन से लेकर एक महीने तक चलता है। 

Image credits: Getty

सूतक में मृतक आत्मा की शांति के लिए की जाती है प्रार्थना

सूतक के दौरान त्योहार मनाना उचित नहीं माना जाता है। यह समय मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का होता है।
 

Image credits: Getty

दिवाली के दिन मौत पर वर्षों तक त्योहार न मनाने की परंपरा

कुछ परिवार दिवाली के दिन मृत्यु होने पर सालों तक इस पर्व को नहीं मनाते। ऐसा माना जाता है कि दिवाली का पर्व यदि किसी के निधन के साथ जुड़ता है, तो इसे खोटा माना जाता है।

Image credits: Getty

शिशु के जन्म के बाद मनाई जाती है दीवाली

हालांकि, यदि दिवाली के दिन किसी नवजात का जन्म होता है या कोई नववधू परिवार में आती है, तो इसे एक नई शुरुआत माना जाता है। ऐसे मौकों पर परिवार वाले त्योहार मनाने का फैसला कर सकते हैं।

Image credits: Getty
Find Next One