देश के 88% लोगों में एंग्जायटी: जानें, कैसे पा सकते हैं राहत
lifestyle Oct 16 2024
Author: Rajkumar Upadhyaya Image Credits:Getty
Hindi
भारत में बढ़ती एंग्जायटी
हाल ही में एक अध्ययन में सामने आया है कि भारत में लगभग 88% लोग एंग्जाइटी का शिकार हैं। यह चिंता का एक गंभीर रूप है जो ना सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक सेहत पर भी असर डालता है।
Image credits: Getty
Hindi
एंग्जायटी के लक्षण
एंग्जायटी का असर व्यक्ति की नींद पर पड़ता है। मांसपेशियों में तनाव, पाचन समस्याएं, चिड़चिड़ापन और पैनिक अटैक जैसी दिक्कतें होती हैं।
Image credits: Pixabay
Hindi
3-3-3 रूल: राहत पाने का एक तरीका
एंग्जाइटी से निपटने का एक प्रभावी तरीका है 3-3-3 रूल। यह सरल तकनीक आपको अपनी सोच पर नियंत्रण पाने में मदद कर सकती है।
Image credits: Pexels
Hindi
3 चीजों को पहचानें
अपने चारों ओर देखें और तीन चीजों को पहचानें जिन्हें आप देख सकते हैं। यह आपके मन को स्थिर करने में मदद करता है।
Image credits: our own
Hindi
3 आवाजों पर ध्यान दें
अपने आस-पास की तीन आवाजों पर ध्यान दें। उन आवाजों को पहचानें और बताएं कि आपने क्या सुना। यह आपके दिमाग को एक नई दिशा देने में मदद करेगा।
Image credits: Pexels
Hindi
3 चीजों को स्पर्श करें
तीन चीजों को छूकर उनकी बनावट और तापमान पर ध्यान दें। फिर अपने शरीर के तीन अंगों को हिलाएं जैसे कि अपनी उंगलियों, पैर की उंगलियों और सिर को एक से दूसरी तरफ ले जाना।
Image credits: FreePik
Hindi
चिंता कम करने में मदद
जब भी आप महसूस करें कि आपकी एंग्जायटी बढ़ रही है, तो इस रूल को अपनाएं। यह न केवल आपकी चिंता को कम करेगा, बल्कि आपको शांत और केंद्रित भी रखेगा।