Lifestyle

सावधान! एक्स्ट्रा शुगर के सेवन के हैं ये 7 खतरनाक साइड इफेक्ट्स

Image credits: iSTOCK

ज्यादा शुगर का सेवन फिजिकल ही नहीं मेंटल हेल्थ को भी करती है प्रभावित

शुगर केवल फिजिकल हेल्थ को ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है। जानें, चीनी कैसे मूड स्विंग, डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी 7 प्रकार की मेंटल प्राब्लम को बढ़ावा देती है।

Image credits: iSTOCK

1. एनर्जी में तेजी और गिरावट

जब आप चीनी का सेवन करते हैं, तो यह ब्लड शुगर लेवल को तुरंत बढ़ाती है। हालांकि, इसके बाद एनर्जी लेवल गिरने लगता है, जो थकान, चिड़चिड़ापन और मेंटल फॉग का कारण बन सकता है। 

Image credits: iSTOCK

2. मूड स्विंग्स

अधिक शुगर का सेवन ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल को अस्थिर कर सकता है, जिससे मूड स्विंग्स होता हैं। जिससे चिड़चिड़ापन, चिंता या यहां तक कि डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

Image credits: iSTOCK

3. सूजन और मानसिक स्वास्थ्य

शरीर में स्वैलिंग पैदा करने वाली डाईट में अधिक शुगर का सेवन मस्तिष्क में भी सूजन का कारण बन सकता है। पुरानी सूजन का मेंटल हेल्थ, जैसे डिप्रेशन और चिंता बढ़ सकती है।

Image credits: iSTOCK

4. स्ट्रेस के प्रति खराब प्रतिक्रिया

चीनी का अधिक सेवन स्ट्रेस रिएक्शन को कंट्रोल करने वाले हाइपोथैलेमिक-पिट्यूटरी-एड्रेनल (HPA) एक्सिस को प्रभावित करता है, जिससे स्ट्रेस लेवल बढ़ता है और मेंटल प्राब्लम हो सकती हैं।

Image credits: iSTOCK

5. नशे की लत जैसी प्रतिक्रिया

चीनी डोपामाइन नामक न्यूरोट्रांसमीटर की रिलीज को बढ़ाती है, जो आनंद की अनुभूति कराता है। लेकिन ज्यादा चीनी का सेवन आपको इसका लती बनाता है, जो मेंटल हेल्थ पर निगेटिव प्रभाव डालता है।

 

Image credits: iSTOCK

6. आंत और मस्तिष्क का संबंध

आंत और मस्तिष्क के बीच संबंध स्थापित है। ज्यादा चीनी का सेवन आपके आंत के अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिससे मेंटल प्राब्लम, जैसे डिप्रेशन और चिंता हो सकती हैं।

Image credits: iSTOCK
Find Next One