टीवी की अंगूरी भाभी के लिए पति ने छोड़ी नौकरी, फिर शादी के 19 साल बाद एक्ट्रेस ने छोड़ दिया पति..

By Bhawana tripathiFirst Published Apr 11, 2024, 8:32 AM IST
Highlights

 Shubhangi Atre Birthday: 'भाभी जी घर पर हैं' जैसे फेमस सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली Shubhangi Atre आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। अंगूरी भाभी के रोल में शुभांगी को खूब पहचान मिली लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही। 

Angoori Bhabhi aka Shubhangi Atre Birthday: आप सभी को अंगूरी भाभी का नाम जरूर पता होगा। जी हां! वहीं अंगूरी भाभी जिनके भोलेपन से कोई भी इंप्रेस हो जाए। 'भाभी जी घर पर हैं' शो से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre personal life) की एक्टिंग के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा बनी रहती है। बेहद कम उम्र (19 साल) में शादी करने वाली शुभांगी की लव लाइफ बेहद दिलचस्प रही।लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी सालों बाद मानों बिखर गई हो। जानते हैं शुभांगी की पर्सनल लाइफ के बारे में। 

कॉलेज के लड़के से की थी शुभांगी ने लव मैरिज 

शुभांगी अत्रे का जन्म मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी शहर में हुआ था। शुरुआती स्टडी के बाद शुभांगी आगे की स्टडी के लिए इंदौर गईं। साल 2007 में एक्ट्रेस ने बिजनेमैन पीयूष के साथ शादी कर ली। दोनों लोग पुणे में बस गए। कुछ ही समय बाद बेटी आशी का जन्म हुआ। जब आशी 11 महीने की थी तभी शुभांगी पति के भरोसे आशी को छोड़ मुंबई एक्टिंग में करियर बनाने चली गईं।  कुछ समय बाद पति पियूष भी सब छोड़ बेटी को लेकर मुंबई आ गए और शुभांगी को सपोर्ट करने लगे। इतनी मेहनत के बाद शुभांगी ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से डेब्यू किया। 

अब शुभांगी की बेटी हो गई है 18 की

आपको जानकर हैरानी होगी कि शुभांगी ने अपने पति से अलग होने का फैसला शादी के 19 साल बाद किया। इस बारे में उन्होंने मीडिया को जानकारी दी थी कि उनके रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों लोग तलाक लेना चाहते हैं और बेटी आशी के लिए रिश्तों में कोई रंजिश नहीं रखना चाहते हैं। अब दोनों की बेटी की उम्र 18 साल हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें: खूबसूरती के चक्कर प्लास्टिक सर्जरी ने डुबो दी नैय्या, एक्ट्रेस का हाल...

click me!