Utility News

यहां बिकती है दुल्हन, मां-बाप लगाते हैं बोली, मर्द चुनते हैं बीवी

Image credits: pinterest

कभी सुना है दुल्हन का बाजार?

अब तक आप जानते हैं कि बाजार में सब्जी, कपड़े या गाड़ी मिल सकती है। पर क्‍या आपने कभी ऐसे बाजार के बार में सुना है, जहां दुल्‍हन मिलती है। 

Image credits: worldkings

बुल्गारिया का दुल्हन बाजार दुनियाभर में मशहूर

चीन से लेकर बुल्गारिया तक, ऐसे बाजार सजते हैं जहां लोग अपनी पसंद की दुल्हन खरीदने जाते हैं। लेकिन बुल्गारिया का दुल्हन बाजार दुनियाभर में मशहूर है।
 

Image credits: worldkings

बुल्गारिया के स्तारा जागोर में ब्राइड मार्केट

बुल्गारिया के स्तारा जागोर में लगता है दुल्हन का बाजार, जिसे जिप्सी ब्राइड मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर पुरुष अपने परिवार के साथ आकर अपनी पसंद की लड़की चुनते हैं।

Image credits: worldkings

सजधज कर आती हैं लड़कियां

लड़कियां भी मर्दों को आकर्षित करने के लिए मेकअप करती हैं, काजल लगाती हैं, और चमकदार आभूषण पहनती हैं। लड़के पसंद की लड़की की बोली लगाते हैं। 
 

Image credits: worldkings

दाम से संतुष्ट होने पर लड़की बेच देता है परिवार

जब लड़की के परिवार वाले दाम से संतुष्ट हो जाते हैं, तब वे अपनी बेटी को उस दाम पर बेच देते हैं। लड़का उसे घर ले जाकर अपनी पत्नी बना लेता है।

Image credits: worldkings

कलैदजी समुदाय की प्रथा

यह बाजार कलैदजी समुदाय लगाता है, जहां गरीब परिवार अपनी बेटियों को बेचने आते हैं। यह प्रथा सदियों से चली आ रही है और सरकार द्वारा अनुमति नहीं मिलने के बावजूद जारी है।

Image credits: pinterest

दुल्हनों की अलग—अलग कीमत

दुल्हन की कीमत उसकी वर्जिनिटी पर निर्भर करती है। वर्जिन लड़की की कीमत सबसे ज्यादा होती है, जबकि तलाकशुदा या गैर-कुंवारी महिलाओं को कम दाम पर बेचा जाता है।

Image credits: pinterest

बाजार के क्या नियम?

कलैदजी समुदाय के लोग ही अपनी बेटियों को बेच सकते हैं और उन्हीं समुदाय के लोग उन्हें खरीद सकते हैं। आर्थिक रूप से मजबूत परिवार अपनी बेटी को नहीं बेच सकते।

Image credits: pinterest

दुल्हन को बहू का दर्जा देना जरूरी

दुल्हन को बहू का दर्जा देना भी जरूरी है। यह परंपरा बुल्गारिया में सदियों से चली आ रही है और अब भी जारी है।

Image credits: pinterest
Find Next One