Utility News

भगोड़े ललित मोदी की बेटी छाप रही करोड़ों,जानें कैसे बनी बिजनेस वुमन?

Image credits: Instagram-lalitkmodi

ललित मोदी को बेटी आलिया का सहारा

ललित मोदी भले भारत में भगौड़ा हो लेकिन उसकी आलीशान और राजाओं वाली लाइफ में कोई कमी नहीं आई है। जिसके पीछे उसकी बेटी आलिया मोदी है। जो अब बिजनेस वर्ल्ड का बड़ा नाम बन चुकी है। 

Image credits: Instagram-lalitkmodi

कारोबार की दुनिया में आलिया की छाप

लंदन और बोस्टन से पढ़ाई करने वाली आलिया मोदी बिजनेस में खासा रूप से सक्रिय है। उन्होंने लंदन में  AMRM Consultants की स्थापना की थी,जिसकी मार्केट वेल्यू 10 लाख डॉलर है। 
 

Image credits: Instagram-lalitkmodi

करोड़ों की मालकिन आलिया मोदी

आलिया मोदी ने 2022 में इटली में लग्जरी वेडिंग की थी। शादी के बाद भी उन्होंने बिजनेस में भागीदारी जारी रखी। यही वजह है कि उनकी नेटवर्थ आज के वक्त 50 लाख डॉलर के करीब पहुंच गई है। 

Image credits: Instagram-lalitkmodi

30 की उम्र में हासिल किया मुकाम

आलिया  ने पिता पर लगे आरोपों को किनारे रखते हुए करियर पर फोकस किया और 1993 में जन्मी आलिया ने बतौर इंटीरियर डिजाइनर करियर की शुरुआत की थी वह लंदन की जानी-मानी डिजाइनर में शुमार है। 

Image credits: Instagram-lalitkmodi

एकेडमिक बैगग्राउंड से मजबूत आलिया

आलिया ने एकेडमिक बैकग्राउंड को मजबूत रखा है। अमेरिका से बैचलर डिग्री लंदन से इंटीरियर डिजाइन में मास्टर किया इसके बाद इंटीरियर को और समझने के उन्होंने फर्म लिबर्टी में काम किया।
 

Image credits: Instagram-lalitkmodi

मां की मौत के बाद करियर पर फोकस

आलिया मोदी की मां मीनल मोदी 2018 में कैंसर की जंग हार गई थीं। उनकी मौत ने बेटी को तोड़ दिया था। जिसके बाद आलिया ने करियर पर फोकस करते हुए सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। 
 

Image credits: Instagram-lalitkmodi

बेटी पर ललित मोदी लुटाते प्यार

वहीं ललित मोदी अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेटी आलिया संग तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बेटी पर जान लुटाते हैं। 

Image credits: Instagram-lalitkmodi

भारत से क्यों फरारा हुआ ललित मोदी

ललित मोदी पर IPL चेयरपर्सन रहते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ था। 2010 में वह भारत छोड़ लंदन चल गए है। आरोप है उन्होंने WSG अधिकारियों के साथ मिलकर 753 करोड़ का चूना लगाया है। 
 

Image credits: Instagram-lalitkmodi
Find Next One