Utility News

लंदन से MBBS हैं BSP प्रमुख मायावती की ये बहू, पॉलिटिक्स से हैं दूर

Image credits: twitter

भतीजे आकाश आंनद की पत्नी हैं चिकित्सक

BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे और अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद को सभी पदों से हटाकर खलबली मचा दी। मायावती की बहू व आकाश की पत्नी कुशल चिकित्सक हैं।

Image credits: twitter

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को अचानक हटाया

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटाने के साथ ही उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाने का निर्णय भी वापस ले लिया है।

Image credits: twitter

अपरिपक्वता के चलते मायावती ने भतीजे को किया अलग

मायावती ने कहा कि पार्टी मूवमेंट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक आकाश को दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया गया है। उनके पिता आनंद पहले की तरह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
 

Image credits: twitter

पूर्व बसपा सांसद की बेटी हैं डा. प्रज्ञा

29 वर्षीय आकाश की शादी 26 मार्च 2023 को हरियाणा के गुरुग्राम के एक रिसॉर्ट में डॉ. प्रज्ञा सिद्धार्थ से हुई। वह मायावती के भरोसेमंद पूर्व बसपा सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं।
 

 

Image credits: twitter

बौद्ध रीति-रिवाज से हुई प्रज्ञा-आकाश की शादी

उनका विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ और उनके विवाह को संपन्न कराने के लिए सारनाथ और कुशीनगर, लखनऊ से बौद्ध भिक्षुओं (भंते) को आमंत्रित किया गया था।

Image credits: twitter

डा. प्रज्ञा के पिता भी है MBBS डाक्टर

डा. प्रज्ञा पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने अपने पिता की तरह ही MBBS की डिग्री ले रखी है। अशोक भी डॉक्टर हैं और बसपा में शामिल होने से पहले एक नौकरशाह थे।

 

Image credits: twitter

लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी प्रज्ञा-आकाश की मुलाकात

आकाश आनंद MBA की डिग्री हासिल करने के लिए लंदन, यूके गए थे, जहां उसकी मुलाकात प्रज्ञा से हुई, जो लंदन में ही MBBS की पढ़ाई कर रहीं थीं। 
 

Image credits: twitter

आकाश के पिता के करीब हैं डा. प्रज्ञा के पापा

डा. प्रज्ञा के पिता अशोक वास्तव में आकाश के पिता और मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के करीबी हैं। यही वजह थी कि दोनों परिवार अपनी दोस्ती को रिश्ते में बदलने के लिए राजी हो गए।

 

Image credits: twitter

BSP सु्प्रीमो के करीबी हैं डा. अशोक

प्रज्ञा के पिता अशोक 2016 से 2022 तक पार्टी के राज्यसभा सांसद रहे। उन्हें 2009 में पार्टी का MLS नियुक्त किया गया। उन्हें गुजरात चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी भी नियुक्त किया गया।

 

Image credits: twitter

भतीजे-बहू को मायावती ने दिया था आलीशान बंगला

मायावती ने पार्टी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने आकाश आनंद और बहू डॉ. प्रज्ञा के लिए एक आलीशान बंगला बनवाया है। जिसमें दोनों रहते हैं।

Image credits: twitter
Find Next One