Utility News

क्या है पेजर, कैसे काम करता है, क्या ब्लास्ट संभव?

Image credits: freepik

क्या है पेजर?

पेजर एक छोटी कम्युनिकेशन डिवाइस है जो मुख्यतः 80 और 90 के दशक में मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल होती थी। आज भी आतंकी संगठन इसे सुरक्षा कारणों से उपयोग में लाते हैं।
 

Image credits: freepik

पेजर कैसे काम करता है?

पेजर रेडियो वेव्स के जरिये काम करता है। किसी भी व्यक्ति की रेडियो फ्रीक्वेंसी पर सेट करके, मैसेज भेजे और रिसीव किए जा सकते हैं।

Image credits: freepik

कितने तरह के पेजर?

पेजर तीन प्रकार के होते हैं। वन-वे पेजर, टू-वे पेजर, और वॉइस पेजर। इनसे केवल मैसेजिंग होती है, कॉलिंग संभव नहीं है।

Image credits: freepik

आतंकी क्यों करते हैं यूज?

पेजर को मॉनिटर करना कठिन होता है, इसलिए आतंकी संगठन और अपराधी इसे सुरक्षित मानते हैं।

Image credits: freepik

पेजर में ब्लास्ट कैसे हुआ?

पहली थ्योरी कहती है कि पेजर की रेडियो फ्रीक्वेंसी को हैक करके उसकी बैटरी को ओवरहीट किया गया, जिससे ब्लास्ट हुआ।

Image credits: freepik

थर्मल रनअवे प्रोसेस

इस प्रोसेस में बैटरी का तापमान बढ़ता है और केमिकल रिएक्शन के कारण धमाका हो जाता है।

Image credits: freepik

दूसरी थ्योरी

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इजरायली एजेंसी मोसाद ने पेजर में पहले से विस्फोटक प्लांट कर दिए थे, जिससे ब्लास्ट हुआ।

Image credits: freepik

क्या यह सच है?

पेजर ब्लास्ट की थ्योरी पर कई विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं। अब तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। 

Image credits: freepik
Find Next One