लाइफस्टाइल डेस्क। योगा करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। ये फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ को भी चुस्त-दुरस्त रखता है। हर साल साल इंटरनेशनल योगा डे (International Yoga Day 2024) 21 जून को मनाया जाता है। जहां दुनियाभर में तमाम तरह के योगा सेशन किए जाते हैं। योग ऐसी चीज है जिसे बॉलीवुड सेलेब्स भी फिट रहने के लिए करते हैं। यहां तक मां बनने के दौरान भी कई एक्ट्रेस एक्सरसाइज छोड़ देती हैं लेकिन योग नहीं। इन्हीं में से एक हैं दीपिका पादुकोण! एक्ट्रेस जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं (Deepika Padukone Pregnancy) लेकिन उनका योगा वर्कआउट जारी है। वहीं महिलाएं भी गर्भावस्था के दौरान फिजिकली और मेंटली स्ट्रेस से जूझती है इस दौरान योगा मददगार होता है। हालांकि इस अवस्था में अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। 

दीपिका पादुकोण के योगासान (Deepika Padukone Yoga)

कहते हैं मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। योग ऐसी चीज हैं तो महिलाओं के फिजिकली और मेंटलरी चेंज को कंट्रोल करता है। अगर प्रेगनेंट महिला डिलिवरी के वक्त तक योग करती है तो उन्हें दर्द से राहत मिली है। ऐसे में हम आपके लिए दीपिका पादुकोण के योगासन लेकर आए हैं जिन्हें आप प्रेगनेंसी के दौरान कर सकती हैं लेकिन एतिहात और डॉक्टर की सलाह के बाद !

प्राणायाम के लाभ (Pranayama for pregnant ladies benefits) 

दीपिका पादुकोण प्रेगनेंसी के साथ नॉर्मल डे पर भी प्राणायाम करना नहीं भूलती। इससे ना केवल स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे को भी फायद मिलता है। प्रेगनेंट महिलाओं के मन को शांत करने के लिए प्राणायाम से बेहतर कुछ नहीं है। इसके साथ ही उन्हें चिढ़चिढ़ेपन, एंजाइटी, डिप्रेशन से भी निजात मिलती है। 

ताड़ासन के लाभ (Tadasana benefits and precautions) 

दीपिका पादुकोण योगा सेशन में ताड़ासन भी शामिल करती हैं। ये गर्मभवती महिलाओं के लिए काफी अच्छा योग होता है। ताड़ासन करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहने के साथ शरीर को भी मजबूती मिलती है और थकावट से आराम मिलता है। 

सुखासन करने के फायदे (Sukhasana Yoga For Pregnent Women) 

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं सुखासन भी कर सकती हैं। ये केवल मां लिए ही नहीं बल्कि गर्म में पल रहे बच्चे के लिए लाभकारी होता है। इस आसन ये दिमाग को आराम मिलता है और बॉडी प्लेक्सिबल होती है। जो डिलिवरी के साथ दर्द को कम करती है। 

योगा करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

1) प्रेगनेंट महिलाओं को योग अपनी डॉक्टर से पूछने के बाद ही करना चाहिए। कई बार प्रेगनेंसी कॉम्लिकेशन होने के कारण डॉक्टर एक्सरसाइज और योगा की इजाजत नहीं देते हैं। 

2) गर्भवती महिलाओं को क्षमता के अनुसार ही योग करना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रहें। इसके साथ ही पेट पर बल पड़ने वाले, पेट पर खिंचाव वाले आसनों से गर्भावस्था के दौरान दूर रहना चाहिए। 

3) अगर आपको ज्यादा पसीना आता है या फिर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है तो आप कपालभाति और ब्राह्य प्राणायाम से बिल्कुल दूर रहें। 

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2024: कैलोरी बर्न कर कमर कर देगा आधी, वेट लॉस के लिए करें ये 3 Aerial Yoga