Aerial Yoga: योगा तो आपने जरूर किया होगा। अगर आप एडवांस योगा में बिलीव करते हैं तो एरियल योगा आपके लिए है। स्विंग की मदद से योग करने को एरियल योगा कहा जाता है। कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने वाला एरियल योगा शरीर को शांती देने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। आपको घर में एरियल योगा करने के लिए झूले की जरूरत पड़ेगी। आप जानकर से एरियल योग करने के लिए झूला (स्विंग) लगवा सकते हैं। जानिए कौन-से एरियल योगा वेट लॉस में मदद करते हैं। 

 

एंटीग्रेविटी वरियर पोज (Antiravity Warrior Pose)

वेट लॉस के लिए एंटीग्रेविटी वरियर पोज आपको फायदा पहुंचाएगा। एरियल योगा करने से पहले आपको एक्सपर्ट से एक बार सीखना जरूर चाहिए। बिना सीखे अगर एरियल योगा किया जाए तो चोट लगने की अधिक संभावना होती है। एंटीग्रेविटी वरियर पोज एक प्रकार का खड़े होने वाला आसन है। रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूत कर कैलोरी बर्न करने में एंटीग्रेविटी वरियर पोज मदद करता है। आपको झूले की मदद से दोनों पैरों को फैला कर और हाथ ऊपर कर कुछ देर तक खड़े रहना है। बैलेंस जब तक आसानी से कर पाएं तब तक खड़े रहें। फिर रिलेक्स पोज में आ जाएं। 

 

डाउनवर्ड डॉग पोज (Downward Dog Pose)

पेट के आस-पास की चर्बी को कम करने के लिए एरियल योगा डाउनवर्ड डॉग पोज बहुत काम आता है। झूले को पेट के पास लगा कर नीचे की ओर झुकना है। इससे पेट के आस-पास के एरिया में दबाव पड़ता है। अगर लंबे समय तक डाउनवर्ड डॉग पोज किया जाए तो मोटापे में कमी आती है। आप एक्सपर्ट से इस पोज के बारे में जानकारी जरूर लें। 

 

ब्रिज पोज (Bridge Pose)

सेतु बंध सर्वांगासन भी वेट लॉस में मदद करता है। अगर आपने पहले कभी सेतु बंध सर्वांगासन नहीं किया है तो पहले धीरे-धीरे अभ्यास करें और उसके बाद ही एरियल योग करें। इस पोज में आपको ब्रिज के समान लटकना है और पूरे शरीर को उल्टा झुकाना है। 

ये भी पढ़ें: Yoga for Thyroid : न होगा मोटापा न ही पतलापन, थायराइड की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे Yoga के ये आसान Pose