Tadasana yoga: 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' (International Yoga Day 2024) मनाया जाएगा। इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के बीच जागरुकता फैलानी शुरू कर दी है। हाल ही में नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट में 'ताड़ासन' का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ताड़ासन कैसे किया जाता है और इसे करने के क्या फायदे होते हैं, इसके बारे में जानकारी दी गई है। आईए जानते हैं ताड़ासन (Tadasana Benefits) से शरीर को क्या फायदा पहुंचता है।

 

ताड़ासन करने की विधि

 

  • सबसे पहले घर के खुले स्थान या फिर गार्डन का चुनाव करें और वहां पर योग मैट बिछा लें। अब मैट के ऊपर सीधे खड़े हो जाए।
  • आप दोनों पैरों पर सामान वजन रखते हुए अपनी दोनों हथेलियां को आपस में मिलाएं और सिर के ऊपर ले जाएं।
  • आपको अपनी हथेलियां बिल्कुल सीधी रखते हुए सांस अंदर की ओर खींचनी है।
  • जब आप हथेलियां ऊपर की ओर खींचेंगे तो आपका शरीर भी ऊपर की ओर खिंचेगा। इस अवस्था में कुछ देर तक अपने शरीर को रखें।
  • आपको पैरों की एड़ियों को भी कुछ ऊपर उठना है और पूरे शरीर का संतुलन बनाना है। कुछ देर तक इसी अवस्था में खड़े रहे।
  • अब सांस को छोड़ते हुए आपके पैरों को पूर्व की अवस्था में लाना है और हाथों को नीचे कर लेना है। अब कुछ समय तक रिलेक्स करें और लगभग 10 बार ताड़ासन योग का अभ्यास करें। 

 

ताड़ासन करने के फायदे

  1. ताड़ासन का लगातार अभ्यास करने से लंबाई बढ़ती है। सलाह दी जाती है कि 26 साल से कम उम्र के लोग लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन करें।
  2. जिन लोगों  को बैक बॉडी पेन, कमर के हिस्से में दर्द आदि समस्या होती है उन्हें ताड़ासन का अभ्यास करने से राहत मिलती है।
  3. कोर मसल्स स्ट्रैंथ बढ़ाने के लिए भी रोजाना ताड़ासन किया सकता है।

नोट: अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं या फिर आपको हड्डियों संबंधित कोई समस्या है तो योग करने से बचें। किसी भी प्रकार का योग करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें:Brain Health: दिमाग की बत्ती जला देते हैं ये फूड्स,खाने में करें शामिल